स्थानीय चुनाव में मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) लोकतंत्र में मतदान को सबसे महत्वपूर्ण अधिकार माना जाता है, लेकिन जब नौकरी की मजबूरी के चलते मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं कर पाए, तो चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला कुशलपुरा-बांसा, तहसील चौमूं निवासी विष्णु शर्मा का सामने आया है, जो दिल्ली में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

विष्णु शर्मा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए 22 अक्टूबर तथा सरपंच चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होना है। वे इन चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली में कार्यरत होने के कारण उन्हें मतदान के लिए अपने गृह क्षेत्र पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश की मांग करने पर उनके प्राचार्य ने यह कहते हुए अवकाश देने से मना कर दिया कि स्थानीय निकाय चुनावों में सवैतनिक अवकाश देने संबंधी कोई आदेश नहीं है। प्राचार्य के अनुसार, विधायक एवं सांसद के चुनाव में ही सवैतनिक अवकाश मिलता है, जबकि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए ऐसा प्रावधान नहीं है।

विष्णु शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि यदि जिला परिषद, पंचायत समिति एवं सरपंच चुनाव में मतदान के लिए अन्य राज्यों में कार्यरत कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देने का कोई आदेश या नियम लागू है, तो उसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे अपने प्राचार्य को संबंधित आदेश दिखाकर मतदान के लिए अवकाश प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि यदि मतदान के लिए अवकाश नहीं मिलता है, तो नौकरी की मजबूरी के चलते वे अपने गांव आकर मतदान नहीं कर पाएंगे। इससे वे लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह सकते हैं। अब सवाल यह है कि दूसरे राज्यों में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों के लिए मतदान की व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाएगी? संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को इस विषय में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता केवल नौकरी की बाध्यता के कारण अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें

बायोलॉजी सीखें

Post a Comment

0 Comments