विज्ञान समिति नवाचार महिला प्रकोष्ठ ने श्रद्धा और उल्लास के साथ किए माँ वैष्णोदेवी के दर्शन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति के नवाचार महिला प्रकोष्ठ मासिक मिलन के अंतर्गत सदस्याओं ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के समीप माँ वैष्णोदेवी के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद और भक्ति का लाभ लिया। 

नवरात्रि के रंग में रंगी महिलाओं ने पारंपरिक गरबा करते हुए वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। गरबा के साथ-साथ महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन एवं माता के जयकारों का गायन किया। भक्ति गीतों की मधुर स्वर-लहरियों और “जय माता दी” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सभी ने माँ वैष्णोदेवी के दर्शन कर परिवार, समाज तथा देश की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की। इस धार्मिक यात्रा ने सभी सदस्यों में आपसी स्नेह, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर दोपहर 3.00 बजे उदयपुर के लिए अपने अपने वाहनों से प्रस्थान किया। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने दी। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

स्मार्ट टीवी देखें



Post a Comment

0 Comments