कर्मचारियों ने आर-पार की लडाई का किया ऐलान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राज्य कर्मचारीयों को सरेंडर लीव का भुगतान नहीं होने, एसीपी 8,16,24 32 पर देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ, बीमा, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकेशमेंट, दीपावली पर बोनस आदि का भुगतान नहीं होने व सरकार की बेरूखी को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए प्रदेशव्यापी आव्हान पर आज जिला कलक्टर को चेतावनी पत्र सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। 

महासंघ के जिला महामंत्री दिलीप पारख ने बताया कि इन्हीं मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में आज मुख्य मंत्री के नाम चेतावनी पत्र जिला कलक्टर को सौंपा गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों के बीच प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है एवं उनके हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जावेगा व पूरे राजस्थान में आंदोलन कर सरकार की कुंभकर्णी नींद से जगाया जावेगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग एवं महामंत्री दिलीप पारख ने कर्मचारियों से आरपार की लडाई लड़ने का आव्हान करते हुए सरकार को दो टुक शब्दो में चेतावनी दी। 

इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, रमेश चंद्र मीणा, शिक्षक संघ प्रदेश सभाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, खान एवं भू विज्ञान के अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया, कृषि मंडी के राकेश बंसल, संयुक्त महामंत्री सुशील वशिष्ठ, लक्ष्मी लाल मेनारिया, पशुपालन के गिरीश पुरोहित, चिकित्सा विभाग के लक्ष्मी नारायण कुम्हार, खान विभाग के माधव लाल कुम्हार, धर्मा मीणा, अजय शर्मा, चिकित्सा के ओम प्रकाश मीणा, जगदीश लट्ठा, धनराज, बीमा विभाग के ऋषभ जैन, अशोक नागदा, प्रदीप बंधु ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments