ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम एवं फेस्टिवल 2026 का हुआ भव्य समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम एवं फेस्टिवल 2026 के दो दिवसीय आयोजन का गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम में खुशी, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। दूसरे दिन का शुभारंभ डॉ. अंजू एस. शर्मा द्वारा संचालित "साउंड बाथ’ सत्र" से हुआ, जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से एक अनूठा अनुभव प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने खूब सराहा।

इसके पश्चात जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा “Return to Yourself: A 4D Reset for Happiness and Mental Wellbeing” विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें डॉ. प्रभात पंकज, डॉ. दानेश्वर शर्मा एवं डॉ. साक्षी मंढ्यान ने भाग लिया। सत्र का संचालन टीना जैन ने किया। मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित अन्य सत्रों में वेंकी रमन, उमा जोशी, अरुण बागरिया, लौरा वाका परेरा यू, शिव गौतम, संजय भारद्वाज, टी. एस. पोवड्याल एवं विभा तारा ने अपने विचार रखे।

समारोह में पाँच पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिनमें Unlocking Your Best Self (के. विक्रम रस्तोगी एवं अनुपमा बिश्नोई), Happytalism (लुईस गैलार्डो), The Girl and the Fish (नम्रता नेगी) तथा Unveiling Happiness और The Many Facets of Happiness (डॉ. सामदु छेत्री) शामिल हैं।

हैप्पीनेस एवं वेलनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में जे.के. जाजू, एन.के. चौधरी, राजीव अरोड़ा, विभा तारा, डॉ. प्रभात पंकज, लुइस गैलार्डो, नवरत्न कोठारी, आई.सी. अग्रवाल, रजत अग्रवाल, ओ.पी. मोदी, डॉ. दिनेश गुप्ता एवं सुरेश पोद्दार शामिल रहे।

आभा शर्मा, अनुपमा बिश्नोई, आयुष गंगराड़े, अजहरुद्दीन, इलियास, डॉ. गीता सिंह, किशन वर्मा, प्रतिभा शर्मा, प्रतिमा सोनी, रोहित काउंटिया एवं राज कमल को ब्रांड एम्बेसडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। संयोजक के. विक्रम रस्तोगी, मेजर जनरल अनुज माथुर एवं लुईस गैलार्डो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने एक खुशहाल, स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण का प्रेरक संदेश दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

स्मार्ट टीवी देखें



Post a Comment

0 Comments