विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर ABVP ने विधायक व महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा सात सूत्रीय मांग-पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जमवारामगढ़ (संस्कार सृजन) राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ की नई इमारत में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई ने आवाज उठाई। परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर विधायक महेंद्र पाल मीणा को सात सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य को भी ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं में सुधार और विद्यार्थियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में महाविद्यालय में स्थायी कैंपस व्यवस्था सुनिश्चित करने, चारदीवारी का निर्माण करवाने, छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय एवं पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करने, नियमित साफ-सफाई और कचरा निस्तारण सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा नई इमारत में कार्यालय संबंधी कार्य शुरू करवाने और पेयजल, बिजली, प्रकाश एवं बैठने जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया।

परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सभी सात मांगों पर 30 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की अपील की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें


Post a Comment

0 Comments