मुस्कान क्लब में विश्व आर्थराइटिस दिवस पर विशेषज्ञ चिकित्सक वार्ता हुई आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान क्लब में विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर सुधा ऑर्थोपेडिक्स एंड गायनीक हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन एवं आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मनीष अग्रवाल की विशेष वार्ता आयोजित की गई। डॉ. अग्रवाल को हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों के उपचार का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने किया। उन्होंने डॉ. मनीष अग्रवाल का परिचय प्रस्तुत किया तथा एम.पी. माथुर एवं डॉ. विमल शर्मा द्वारा उनका अभिनंदन करवाया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी स्टाफ का भी सम्मान किया गया। इससे पूर्व रजनी जोशी द्वारा ईश-वंदना प्रस्तुत की गई।

मुख्य वक्ता डॉ. मनीष अग्रवाल ने आर्थराइटिस, हड्डियों एवं जोड़ संबंधी रोगों के कारण, बचाव और उपचार के संबंध में अत्यंत सारगर्भित एवं उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने क्लब के सदस्यों से घुटनों से संबंधित स्व-मूल्यांकन भी करवाया। सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं रोगों से जुड़ी भ्रांतियों का उन्होंने सरल एवं संतोषजनक ढंग से निराकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने रोबोटिक सर्जरी के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के हड्डियों के घनत्व, यूरिक एसिड,  रक्त शर्करा एवं रक्तचाप आदि की स्वास्थ्य जांच भी की गई। मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि वार्ता के पश्चात पिछले दिनों सूरजमल पोरवाल के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा की गई वियतनाम यात्रा के अनुभवों को साझा किया गया। 

सूरजमल पोरवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपनी यात्रा के रोचक एवं संस्मरणीय अनुभव प्रस्तुत किए। अंत में के.के. त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, चिकित्सक, सहयोगी स्टाफ एवं क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें

बायोलॉजी सीखें

Post a Comment

0 Comments