पुलिस थाना चौमूं की वाहन चोरों के खिलाफ बडी कार्यवाही, 5 वाहन किये बरामद

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पुलिस थाना चौमूं ने वाहन चोरों के खिलाफ बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है | पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण I.P.S. ने बताया कि जयपुर शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा व रोकथाम करने हेतु मन पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता R.P.S. एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं कृष्णराज जांगिड R.P.S. के सुपरविजन व गुरु भूपेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमूं के नेतृत्व में थाना चौमूं क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे के लिये टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की प्रत्येक वारदातों के घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्धों के फुटेज जुटाये गये जाकर उनके आने जाने के रास्तों को चिन्हित किया जाकर निगरानी की गई। दौराने निगरानी संदिग्ध पप्पुलाल सैनी व महेन्द्र निठारवाल को मय मोटरसाईकिल के टीम द्वारा डिटेन किया जाकर वाहन के संबंध में पूछताछ की गई तो उक्त वाहन स्वामी के संबंध में संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। जिस पर टीम ने उक्त वाहन के संबध में जानकारी की तो उक्त वाहन चोरी का होना पाया गया, जिस पर दोनों मुल्जिमान को प्रकरण संख्या 518/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम में गिरफ्तार किया गया है | टीम द्वारा दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होनें मोटरसाइकिल चोरी की अनेकों वारदातें करना बताया तथा मुल्जिमान की निशादेही से कुल 05 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं तथा मुल्जिमान से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ जारी है।

अभियुक्त स्मैक का नशा करते हैं जो अपने घर पर नहीं जाकर सुनसान जगहों पर ही खानाबदोश की तरह निवास करते हैं तथा रात्रि में कहीं पर भी सो जाते हैं। दोनों अभियुक्त साथ में रहते हैं तथा सुनसान जगह पर खडी मोटरसाइकिलों को चोरी कर ले जाते हैं तथा नशा करने के लिये उक्त वाहनों को बेचने की फिराक में रहते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments