एन एस एस कार्य कलापों के वार्षिक कैलेंडर के लिए कार्यशाला का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर राजस्थान द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए एन एस एस के कार्यकलापों के वार्षिक कैलेंडर बनाने हेतु युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पूर्व सचिव एवं राजस्थान सरकार की पूर्व मुख्य सचिव, उषा शर्मा की अध्यक्षता में एस एस जैन सुबोध पी जी महाविद्यालय, जयपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

महाविद्यालय प्राचार्या प्रो रेनू जोशी ने बताया कि उषा शर्मा एन एस एस की राष्ट्रीय सलाहकार समिति के अंतर्गत एन एस एस का वार्षिक कैलेंडर तय करने हेतु बनाई गई उप समिति की अध्यक्ष है। 

क्षेत्रीय निदेशक एस पी भटनागर ने बताया कि कार्यशाला में राजस्थान राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी, एन एस एस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और स्वयंसेवकों ने अपने-अपने सुझाव रखें। 

इस कार्यशाला की संस्तुतियों से एन एस एस की गतिविधियों को और अधिक छात्रोन्मुखी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में कोमल सिंह युवा अधिकारी कमल किशोर मक्कड़, दिनेश गुप्ता, डॉ सरोज मीणा, डॉ स्निग्धा शर्मा, डॉ गोविंद शरण शर्मा, डॉ ऋतु मेहरा, डॉ सुधीर वर्मा डॉ मनोज कुमार, डॉ अमित शर्मा, डॉ मुकेश शर्मा सहित कई कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विशाल गौतम ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments