वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ ने गौ सेवा, धार्मिक आस्था और संस्कारों का दिया संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़, उदयपुर की ओर से पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर महाकाल मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात समिति के सदस्यों ने महाकाल स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया और गौ सेवा के माध्यम से धर्म, करुणा एवं जीव दया का संदेश दिया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में पूजनीय स्थान रखती है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदना, समर्पण और सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से गौ संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने पापांकुशा एकादशी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि एकादशी का व्रत, भगवान विष्णु की आराधना, सत्कर्म और सेवा भाव व्यक्ति को आत्मिक शांति तथा सद्मार्ग की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों की सार्थकता तभी है, जब उनसे प्राप्त प्रेरणा को जीवन में अपनाते हुए जरूरतमंदों की सेवा और जीव मात्र के प्रति दया का भाव रखा जाए।

समिति संरक्षक एवं उपमहापौर दिनेश भट्ट ने बच्चों में संस्कारों के विकास और कन्या पूजन की भारतीय परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सेवा, सम्मान, करुणा और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है। कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान और समाज में बेटियों के प्रति आदर भाव का प्रतीक है।

महिला समिति अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने शारदीय नवरात्रि के दौरान साधकों द्वारा 631 कन्याओं का पूजन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से समाज में नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से सामाजिक सौहार्द एवं पारिवारिक आत्मीयता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिनेश भट्ट, प्रकाश अग्रवाल, एम.एल. अग्रवाल, सुधा अग्रवाल एवं भगवती अग्रवाल ने जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों, वैवाहिक वर्षगांठ वाले दंपतियों तथा समिति में जुड़े नए सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समिति की सेवा गतिविधियों में निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, एडवोकेट निर्मल पंडित, कैलाश अग्रवाल, जयदीप मंगल, पूनम घारू, विमल अग्रवाल, मुकेश पंवार, लज्जा शंकर नागदा, शिव शंकर नागदा, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरीश चावला, अशोक अग्रवाल, रमेश तालिया, श्रीरतन मेहता, जगमोहन भावसार, श्याम बंसल, एच.आर. जिंदल, सुधा अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, नमिता गुप्ता, शीला अग्रवाल, चित्रा अग्रवाल , धरणीधर तिवारी, जगन्नाथ शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम धार्मिक आस्था, गौ सेवा, संस्कारों के संवर्धन और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना। समिति की इस पहल ने सेवा और सद्भाव के माध्यम से भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments