फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण व पक्षियों को बचाने का दिया संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर के रामा गांव के विश्व रिकॉर्डधारी योगाचार्य गोपाल डांगी ने अपनी बेटी मनस्वी के नामकरण संस्कार को अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया। डांगी ने नामकरण संस्कार के आयोजन में फलदार पोंधे लगा कर व कार्यक्रम में आये मेहमानों को तुलसी के पोंधे वितरित कर और अपना घर आश्रम में रह रहे निराश्रित प्रभुजी को प्रसाद ग्रहण करवा कर किया | इस के साथ ही जोधपुर से आयें कथा वाचक डॉ इंद्रजीत छंगाणी द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड का गायन किया गया।

कार्यक्रम में पधारे शहर के जाने-माने आयुर्वेदाचार्य डॉ शोभा लाल औदिच्य ने कहा कि डांगी परिवार की यह बहुत अच्छी पहल है। हमें अपने जीवन को बचाना है तो पक्षियों व पर्यावरण को बचाना होगा यदि हम ऐसे छोटे बड़े आयोजनों फलदार पोंधे लगाएं और उनका मेहमानों में वितरण कर वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करे तो काफी हद तक हम पक्षी ओर पर्यावरण को बचाने व बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।

कथा वाचक डॉ इंद्रजीत छंगाणी ने कहा कि यदि हमें राम जैसा राजा, भरत जैसा भाई, माता जानकी जैसी बहु और हनुमान जी जैसा सेवक चाहिए तो हमें अपनी पीढ़ी को आध्यात्म से जोड़ना होगा और हमारी पुरातन संस्कृति के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा तभी हम रामराज ला पायेंगे।

डांगी ने एक अनोखी पहल कर कथास्थल की सजावट में पशु पक्षी व पर्यावरण को बचाने का संदेश  "प्रकृति है तो जीवन है इस का बचाव ही असली मानवता है", "गोमाता की सेवा से बढ़कर कोई तप नहीं कोई धर्म नहीं कोई यज्ञ नहीं" जैसे स्लोगन अंकित कराएं साथ ही कार्यक्रम स्थल की सजावट में अयोध्या श्री राम की झांकी के साथ साथ हिरण,बन्दर शेर,गाय बतख जेसे कई प्रकार के पशु पक्षी व पौधों से सजाया गया।  

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ उदयपुर के पदाधिकारी व योग प्रेमी भाई-बहन, उदयपुर अपना घर आश्रम के पदाधिकारी व सेवा साथी,पर्यावरण प्रेमी व कई समाजसेवी उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments