भारतीय सामग्री प्रबन्धन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राज मीणा ने किया अजमेर ब्रांच का उद्घाटन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अजमेर (संस्कार सृजन) ग्राम सिंगावल चैराहे पर स्थित रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर सिंगावल पर भारतीय सामग्री प्रबन्धन संस्थान ;आई. आई. एम. एम.द्ध अजमेर ब्रांच का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राज मीणा ने किया। 

“रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर“ संस्थान की निदेशक ऋतु चैहान ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आई. आई. एम. एम.  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राज मीणा सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

मीणा ने बताया संस्थान के भारत में 10 हजार सदस्य व 55 शाखाएं है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय  उद्योग जगत में प्रतिस्पर्धा एवं प्रभावी लागत से सामान तैयार करना है ताकि भारतीय सामान का विदेशों में निर्यात किया जा सकेगा। 

आई. आई. एम. एम. संस्थान के भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोर्स भी अब अजमेर शाखा में करवाये जायेगें जिससे की यहा के उद्योगों को प्रशिक्षित कर मेन पावर की आपूर्ति की जा सके। वर्तमान में मेन पावर को कौशल विकास भी किया जायेगा। उन्होनें इण्डस्ट्रीज के उत्पाद को कम लागत में सप्लाई करने के बारे में विस्तार से बताया।

आई.आई.एम.एम. अजमेर ब्रांच के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति मे सर्वसम्मति से ऋतु चैहान को ब्रांच अध्यक्ष, आलोक खत्री को सचिव एवं सूर्यपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्य के रूप में विक्रम सिंह व विनेष जैन को नियुक्त किया एवं राष्ट्रीय परिषद में ब्रांच के प्रतिनिधि डाॅ. भवानी सिंह को नामित किया गया।  

उद्घाटन के बाद लॉजिस्टिक से संबंधित अलग अलग कोर्स चलाये जायेंगे जिसमे इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन मैनेजमेंट सहित कई कोर्स शामिल है। कार्यक्रम मेें हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड आगुचा के लाॅजिस्टक हेड देवेन्दकुमार, एसोसिएट मैनेजर निकन कुमार, श्री सीमेन्ट लिमिटेड ब्यावर के यूनिट हेड विकास सिंघल, लाॅजिस्टक हेड आनन्द शर्मा, आर.एस.डब्ल्यू.एम. के यूनिट हेड संजय तिवारी, सीनियर जनरल मैनेजर आर.सी. दुगड, अजमेर उद्योग संघ के अध्यक्ष वी.पी. सिंह, तोषनीवाल इण्डस्ट्रीज के सी.ई.ओ. राजीव तोषनीवाल, भीलवाडा व चितौड़गढ जिला उद्योग केन्द्र  विभाग के जनरल मैनेजर राहुल देव सिंह, राजकीय इन्जीनियरिंग काॅलेज अजमेर के सिविल इन्जीनियर एच.ओ.डी. डाॅ. गणपत सिंह, मैकेनिकल एच.ओ.डी. आलोक खत्री, इलेक्ट्रोनिक्स एच.ओ.डी. विनेश जैन, आईटी इण्डस्ट्रीज से कुलदीप माथुर , जे.एस. डब्ल्यू एनर्जी उप महाप्रबन्धक डाॅ. भवानी सिंह राठौड, राजस्थान की प्रथम पासपोर्ट धारी ट्रांसजेन्डर नई सोच नई षक्ति फाउण्डेषन की संस्थापक रोजी बारोलिया,  उद्योेगपति सुरेन्द्र पीपाडा, प्राज्ञ जैन समिति के डाॅ. नवल सिंह जैन, रीजनल ड्राईविंग  ट्रेनिंग सेन्टर की टीम सहित अनेक इण्डस्ट्रीज के गणमान्य लोग मौजूद रहे । 

सभी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और संस्थान को उंचाईयों पर ले जाने का आश्वासन दिया।  सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं हेलमेट प्रदान किये गये। आर.डी.टी.सी. के परियोजना समन्वयक विक्रम सिंह राठौड ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments