रींगस रोड स्थित अभय आश्रम का वार्षिकोत्सव 25 अक्टूबर को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के रींगस रोड स्थित रतन विहार कॉलोनी स्थित 'अभय आश्रम' का वार्षिकोत्सव आगामी 25 अक्टूबर को 10 बजे से बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर आश्रम में विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण ब्रह्मनिष्ठ संत रतन रंगीला महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रम रहेंगे। महाराज के मुखारविंद से आयोजित होने वाले सत्संग और अमृतमयी प्रवचनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

आश्रम समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वार्षिकोत्सव के इस पावन पर्व पर संध्या के समय विशाल प्रसादी (भंडारे) का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गुरु महाराज के दर्शन लाभ लें और वार्षिकोत्सव के इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments