जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अनुभव चंदेल द्वारा चौमूं तहसील के अध्यक्ष पद पर सुरेश तंवर एवं महामंत्री पद पर डाॅ. मानप्रकाश सैनी को मनोनीत करने पर चौमूं सैनी समाज ने खुशी जाहिर करते हुए सैनी समाज सभा भवन में माली समाज अध्यक्ष हीरालाल पांच्या की अध्यक्षता एवं नगर परिषद चौमूं सभापति विष्णु सैनी के मुख्य आतिथ्य में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा साफा, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सत्कार करते हुए इनके मनोनयन पर बधाई दी।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश तंवर ने जल्दी ही कार्यकारिणी बनाकर आगामी 10 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की पूर्व संध्या पर जयंती समारोह एवं सैनी मेला के आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। महामंत्री डॉक्टर मान प्रकाश सैनी ने कहा कि संपूर्ण तहसील एवं आसपास के क्षेत्र से समाज बंधुओं को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में माली समाज विकास समिति महामंत्री मदनलाल मालेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया सांखला,संयुक्त मंत्री दीपक तंवर, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम माली, पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री घीसालाल सैनी, उपाध्यक्ष गणेश नारायण बैंनाडिया,पार्षद प्रतिनिधि श्रवण कुमार रांई, माली सैनी महासभा महामंत्री गेंदीलाल जादम, उपाध्यक्ष ब्रज रिजॉर्ट प्रकाश सैनी, पूर्व संयुक्त मंत्री जय नारायण चंदेल,महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, भवन निर्माण समिति कोषाध्यक्ष शंकरलाल सैनी,जयकिशन फड्या, महेंद्र इंदौरा, कैलाश चांदोलिया, डॉ. महेश सैनी, प्रवीण कुमार सैनी कोषाध्यक्ष ,राहुल सैनी, ओमप्रकाश भगत आदि समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





