चौमूं पुलिस ने किया नकबजनी की वारदात का खुलासा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-रामपुरा स्टेण्ड पर हुई थी नकबजनी की वारदात 

-अभियुक्त के कब्जे से किया गया चोरी का सामान बरामद

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं पुलिस ने रामपुरा स्टेण्ड पर हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दिया है | पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा I.P.S. ने बताया कि जयपुर शहर में हो रही नकबजनी व चोरी की वारदातों का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफतार करने हेतू समस्त थानाधिकारीयों को निर्देशित किया जाकर महानगर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन एवं अति.पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता R.P.S. एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं उषा यादव I.P.S. के सुपरविजन व हरबेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमूं के नेतृत्व में चौमूं थाना क्षेत्र में कार्यवाई हेतु टीम गठित की गयी।

थानाधिकारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना चौमूं पर परिवादी सांवर मल जांगिड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरी दुकान भव्य लक्ष्मी फर्निचर एण्ड इलैक्ट्रीकल्स रामपुरा स्टेण्ड के पास हाइवे पर सर्विस रोड पर है | हम रात को दुकान बन्द करके पास में ही घर पर चले गये थे | पीछे से रात को चोरों ने दुकान के पीछे से चदर उखाड कर चोरी कर ले गये। इस रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 147/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई।

गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये तथा मुखबीर खास मामूर किये। दौराने तलाश माल मुल्जिमान व संदिग्धों की चैकिंग के दौरान आरोपी से पुछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त वारदात करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया जाकर गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी से पूछताछ व अनुसंधानजारी है।

गिरफतार अभियुक्त सीताराम प्रजापत पुत्र पोखरमल ,जाति प्रजापत, उम्र 29 साल, निवासी-ग्राम सुवासडा पुलिस थाना नैनवा जिला बूंदी का रहने वाला है | टीम में हरबेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी, सांवरमल हैड कानि., प्रहलाद सिंह हैड कानि., अशोक कानि ,गजानन्द कानि की विशेष भूमिका रही |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments