राजस्थान को जाने विषय पर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार व आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार सेठ आर.एल. साहारिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च, 2026) के अंतर्गत दिनांक 17 मार्च, 2026 को “राजस्थान को जाने” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय भारत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं वीरता की परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए प्रेरित किया। 

आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, भूगोल एवं परंपराओं से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रो. प्रणिता गुप्ता, प्रो सी.एल. परिहार तथा डॉ. जितेंद्र लोढ़ा सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. सिंह ने प्रतिभागियों सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरित करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति संयोजक सह आचार्य रूबी शर्मा, सह-संयोजक प्रो. मान प्रकाश मीणा तथा समन्वयक प्रो. अनंता माथुर, प्रो. रेनूबाला एवं डाॅ. सीमंतिनी पालावत का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन व क्विज प्रतियोगिता के सूत्रधार का दायित्व डॉ. शिखा पाटनी द्वारा निर्वहन किया गया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments