नेशनल हाईवे के 75 मीटर के दायरे में आ रहे होटल, दुकान, ढाबा और मकान मालिकों में मचा हड़कंप, आयोजित हुई आम सभा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राधा स्वामी बाग चौमूं, जाट हॉस्टल परिसर में नेशनल हाईवे के 75 मीटर का अधिग्रहण करने हेतु राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के कारण नेशनल हाईवे के दोनों तरफ व्यवसायिक दुकान, ढाबा, होटल, भवन आदि को अतिक्रमण समझ कर हटाया जाएगा |  इसके संदर्भ में स्थानीय क्षेत्र के प्रभावित नागरिकों के द्वारा सभा का आयोजन किया गया |

जिससे उनके मौलिक अधिकारों, जीवन व आजीविका का संरक्षण को सुरक्षित किया जा सके | उसके लिए समग्र प्रकार से विचार विमर्श किया  गया है | आम सभा को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट कृष्ण सिंह जादौन ने बताया कि, उक्त आदेश में हाई कोर्ट ने यह नहीं देखा कि जैसे जयपुर जिले में जेडीए की सीमा है उसका मास्टर प्लान क्या है ?सेक्टर प्लान क्या है? और टाउन प्लान क्या है? तथा ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्र का प्लान क्या है? तथा उनकी सड़क की सीमा क्या है | 

इस प्रकार से सभी जगह अलग-अलग प्लान व नियम तथा कानून राज्य में स्थापित है | राजस्थान हाई कोर्ट का निर्देश प्राकृतिक न्याय के विपरीत एवं राज्य सरकार के कानून के विरुद्ध है | साथ ही हर जगह लोगों ने अपने मालिकाना हक की जमीन में दुकान, मकान, ढाबा, होटल आदि में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की हुई है एवं संपूर्ण राजस्थान में करोड़ों परिवारों की आजीविका का साधन है और वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं |

इस आदेश के तहत करोड़ परिवार अपनी संपत्ति से बेघर हो जाएंगे एवं बेरोजगारी फैल जाएगी एवं भूखे मरने की नौबत आ जाएगी | अतः इस संबंध में हमें कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए | भगवान सहाय भदाला ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया व संवैधानिक तरह से हमें विरोध करना चाहिए एवं महावीर शास्त्री ने कहा की जन आंदोलन किया जाकर मौलिक अधिकारों एवं मानव अधिकारों को सुरक्षित किया जा सके | 

सभा में किसान नेता फूलचंद सोलेट, महेश कुमार सिंगोदिया, धन्नाराम, मुरलीधरबर्रा, रामेश्वर प्रसाद यादव, अर्जुन लाल यादव, विकास सैनी, हरि नारायण, डॉक्टर महेश यादव, रामचंद्र भोंमाका, घीसाराम सैनी, राम अवतार शर्मा, सैकड़ो संख्या में लोग उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

 

Post a Comment

0 Comments