जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चौमूं के तत्वावधान में राजकीय लक्ष्मीनाथ संस्कृत शास्त्री महाविद्यालय चीथवाड़ी के सहयोग से महाविद्यालय में बाल रंगमंच अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
विद्यार्थियों को कार्यशाला में संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने रंगमंच व नाट्यकला से संबंधित कई जानकारी दी । सोगण ने व्यक्तित्व विकास, इंप्रोवाइजेशन, अच्छा ड्रेसिंग, भाषण देना, आत्मविश्वास पूर्ण अभिव्यक्ति, रंगमंच के द्वारा अपने विचारों को अभिव्यक्त करना आदि के बारे में विस्तार से बताया ।
प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र बुनकर ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रयास बताया और कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए रंगमंच कार्यशाला का महत्व बताया । कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
इस सुंदर अवसर पर वरिंदर भट्टाचार्य ,मनीष कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, डॉ.ईश्वर दास शर्मा ,महेश कुमार शर्मा, हंसराज दोतोलिया, मंजू रैगर, अनोप मीणा आदि महाविद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





