जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुवाहाटी (संस्कार सृजन) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खानापाड़ा के शिक्षक और संगीतकार तपतेश कुमार मेवाल का गीत 'मैं फ़ोन हूँ को सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया ।
गाने के फिल्मांकन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खानापाड़ा के बच्चों और शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन गुवाहाटी संभाग के माननीय उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन में गीत का निर्माण किया गया । गीत का उद्देश्य बच्चों मे फ़ोन के बढ़ते दुरुपयोग से जुड़ी घटनाओं और समाधान के बारे में जागरूकता फैलाना है ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





