गोविन्दगढ पुलिस ने किया नकबजनी की वारदातों का खुलासा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

 -नकबजनी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

-घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियों कार की जप्त  

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शटर तोड़कर नकबजनी व चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर गोविन्दगढ पुलिस ने नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है |

राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 24/02/26 को परिवादी मुकेश कुमावत निवासी ढोढसर थाना गोविन्दगढ ने पुलिस थाना गोविन्दगढ पर एक रिपोर्ट दर्ज करवायी की मेरी ग्राम ढोढसर मैं राइज कम्प्यूटर सेन्टर व ई-मित्र, बैंक कियोस्क दुकान से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुकान का शटर तोडकर दुकान से कम्प्यूटर, प्रिन्टर, लेपटॉप व बैट्रियों को चुराकर ले गये जिस पर प्रकरण संख्या 68/26 दर्ज किया गया।


दिनांक 03/03/2026 को परिवादी अनिल कुमार यादव निवासी निन्दौला थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर व भागीरथ प्रसाद यादव निवासी गोविन्दपुरा बासडी थाना अमरसर जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि दिनांक 02.03.2026 की रात्रि को हमारी दुकानों से एक काली स्कार्पियो जिसमें सवार 5-6 अज्ञात चोरों द्वारा शटर तोड़कर दुकानों में रखा किराना का सामान, RS किराना स्टोर से चोरों द्वारा 11-12 पीपे रिफाईन्ड तेल व सरसों के तेल के, सरसों की तेल की बोतल के 5 कार्टून, 15-20 काजू, किशमिस व बादाम की बाल्टी, गुङ के कार्टून 10 डन्डे सिगरेट के तथा दुकान में रखी प्लाट कि रजिस्ट्री, ATM, चैक बुक तथा हिसाब कि रोजनामचा बही सहित दुकान में गल्ले में रखे 20000 रूपये के लगभग चोरी करके ले गये तथा श्री श्याम किराना स्टोर से चोरों द्वारा 5 कट्टा चीनी के, 6 कट्टे चावल, रिफाईन्ड तेल के 4-5 कार्टून, सरसो के तेल के 3-4 कार्टून, 5 कट्टे गुङ के, काजू किशमिस बादाम तथा 100 पैकेट ओसवाल साबून के 20-30 पैकिट नहाने के, 02 बैग SURF EXCEL के तथा पान मसाले के पैकेट तथा दुकान के गल्ले में रखे 5000-6000 रूपये के लगभग चोरी कर ले गये। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 71/26 दर्ज किया गया।

थाना गोविन्दगढ क्षेत्र में गंभीर प्रकृति व चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों की घटनाओं की वारदातों का खुलासा व आरोपियों की शीघ्र तलाश व तस्दीक कर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ राजेश जांगिड के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी गोविन्दगढ विनोद सांखला पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के CCTV फुटेज लेकर लगभग 400 CCTV फुटेज चैक किये तथा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को चिन्हित कर दिनांक 12/03/26 को मुल्जिम भरत प्रजापत व अजय कुमार को प्रकरण संख्या 68/2026 में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों को जप्त किया गया है। आरोपी चोरी की सभी घटनाओं में प्रयुक्त ब्लैक स्कार्पियों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर नक बजनी हेतु जाते थे ताकि उनकी पहचान नही हो सके। अनुसंधान से दोनों आरोपीगण मुकदमा नंबर 71/2026 में भी वांछित होना पाये गये है। अन्य आरोपियों नीरज योगी, योगेश उर्फ मोदी सैनी की तलाश जारी है। आरोपियों ने थाना क्षेत्र के अलावा सामोद, रेनवाल में ज्वैलर्स की दुकान सहित सीकर जिले के रींगस व जयपुर शहर में भी की हैं चोरी की अनेक वारदातें। आरोपी सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिये चोरी के दौरान नकाब पहनते थे तथा स्कार्पियों से रस्सा बांधकर एटीएम व दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी शातिर नकबजन हैं जिनसे थाना क्षेत्र व अन्य थानों की अनेक वारदातें खुलने की संभावना हैं। 

साथ ही आरोपियों से अन्य आरोपी लोकेन्द्र सिंह द्वारा पुनः थाना क्षेत्र में वारदात के उद्देश्य से जाने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर उप निरीक्षक पवन कुमार द्वारा हरदरामपुरा मोड पहुँच कर नाकाबन्दी शुरु की। जिन्हे आम रोड पर आवागमन कर रहे वाहनो को चैक करने के दौरान एक अर्टिंगा गाडी आती हुई दिखाई दी जो बावर्दी पुलिस जाप्ता व वाहन को देखकर एकदम गाडी घुमाने की कोशिश करने लगा तो जाप्ते व वाहन की मदद से बामुश्किल घेरा देकर रोका जाकर देखा तो उक्त वाहन में एक व्यक्ति जो वाहन की चालक सीट पर बैठा था जिसको उप निरीक्षक द्वारा वाहन से नीचे उतार कर नाम पता पूछा तो घबराते हुये अपना नाम लोकेन्द्र सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिह राजपूत निवासी खडकपुर थाना रैणी जिला अलवर होना बताया। जिसको तसल्ली देकर पुलिस बावर्दी जाप्ता व वाहन को देखकर वाहन वापस घुमाने का कारण पुछा तो कोई संतोषजनक कारण नही बताकर घूमने के लिये आना बताया, जिस पर संदेह होने पर चैक किया तो लोकेन्द्र सिह के पहने हुये लोवर के पीछे दाहिनी तरफ एक देशी पिस्टल मिला जिसको खोलकर चैक किया तो उसकी मैगजीन में दो जिन्दा कारतूस मिले। मुल्जिम लोकेन्द्र सिंह से उक्त हथियार मय कारतूस अपने कब्जे में रखने बाबत अनुज्ञापत्र / लाईसेन्स चाहा तो अपने पास कोई अनुज्ञापत्र / लाईसेन्स नही होना बताया है। उक्त आरोपी लोकेन्द्र सिह के द्वारा अवैध पिस्टल मय कारतुस के अपने कब्जे में रखना अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध होने पर अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस जप्त किया गया |

आरोपी लोकेन्द्र सिह पुत्र  भूपेन्द्र सिह जाति राजपूत निवासी खडकपुर पुलिस थाना रैणी जिला अलवर राजस्थान को बाद आगाही जुर्म को जरिये फर्द गिरफ्तार किया जाकर हिरासत पुलिस लिया गया। आरोपी लोकेन्द्र सिह द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा नंबर RJ 14 TG 7141 को बतौर वजह सबूत जप्त किया गया तथा मुल्जिम के विरूध मुकदमा नंबर 77/26 धारा 3/25 Arms Act में दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी से अनुसंधान जारी है। आरोपी लोकेन्द्र सिंह ने पूछताछ में प्रकरण संख्या 68/2026 व 71/2026 की घटना में भी शामिल होना बताया है जिसके संबंध में आरोपी से अनुसंधान जारी है। आरोपी अर्टिगा कार को चोरी का माल ले जाने के काम में भी उपयोग करना बताया है। आरोपी लोकेन्द्र सिंह पर अब तक राज्य के अनेक जिलों में नकबजनी व एटीएम तोडने के कुल 37 प्रकरण दर्ज हैं तथा उक्त आरोपी व इसके साथी 6 गंभीर वारदातों मे पुलिस थाना नोखा बीकानेर, देशनोक बीकानेर, मालपुरा टोंक, किशनगढ अजमेर, रेनवाल जयपुर ग्रामीण व गोविन्दगढ जयपुर ग्रामीण में वांछित भी है।

पुलिस टीम में विनोद सांखला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पवन कुमार उप निरीक्षक, धर्मपाल सउनि, रामावतार हैड कानि., भारतभूषण कानि., देशराज कानि., रामफूल कानि., संजय कुमार कानि., अंकित कुमार कानि., करण कुमार कानि. मुख्य रूप से रहे |

रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments