जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मालू इन्वेस्टवाइज प्राइवेट लिमिटेड और अग्रवाल एसोसिएट के संयुक्त तत्वावधान में कल दोपहर 12:30 बजे से होटल एमबी प्लाजा में "निवेशक जागरूकता सेमिनार" का आयोजन किया जाएगा |
चौमूं निवासी अग्रवाल एसोसिएट्स के डायरेक्टर और फाइनेंशियल एडवाइजर संदीप अग्रवाल ने बताया कि कल आयोजित होने वाले "निवेशक जागरूकता सेमिनार" में चौमूं शहर के करीब 100 व्यापारी भाग लेंगे,जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है |
इसमें एचडीएफसीएमसी लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक अंकित सामरिया, मालू इन्वेस्टवाइज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉक्टर रमेश चंद मालू, वित्तीय सलाहकार कैलाश मालू संबोधित करेंगे | उपस्थित सभी व्यापारियों को वित्त निवेश की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे कि कैसे एक छोटी सी रकम को इन्वेस्ट करके उससे अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





