सड़क हादसे में घायल सोहनलाल सुवालका ने तोड़ा दम, पीछे छोड़ गए चार बिलखते मासूम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

भटेड़ा (संस्कार सृजन) भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के आरणी गांव के पास गत 21 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बल्दरखा निवासी सोहनलाल सुवालका (47) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वे पिछले एक महीने से भीलवाड़ा और अहमदाबाद के चिकित्सालयों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। उनके निधन की खबर से बल्दरखा गांव में शोक की लहर छा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 21 सितंबर 2026 को सुबह के समय आरणी गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में 47 वर्षीय सोहनलाल सुवालका गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें लहूलुहान हालत में स्थानीय शाहपुरा चिकित्सालय पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भीलवाड़ा रेफर कर दिया था।

भीलवाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद सोहनलाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय से जिले के सिम्स अस्पताल ले गए उनके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज  लिए गुजरात के अहमदाबाद भी ले जाया गया था। अहमदाबाद के राजस्थान अस्पताल व सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया।  जहां डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने के लिए लगातार प्रयासरत थी। उन्हें आईसीयू में रखकर गहन उपचार दिया जा रहा था, लेकिन हादसे में आई अंदरूनी और गंभीर चोटों के कारण आखिरकार उन्होंने बुधवार 21 अक्टूबर को को दम तोड़ दिया। अस्पताल में सोहनलाल के दम तोड़ने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

सोहनलाल की मौत से उनके हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे रोते-बिलखते चार बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं। अनाथ हुए बच्चों में बड़ी पुत्री पूजा सुवालका (18 वर्ष), आरती सुवालका (15 वर्ष), अंतिमा सुवालका (12 वर्ष) तथा सबसे छोटा पुत्र किशन सुवालका (10 वर्ष) शामिल हैं। पिता के साये से महरूम हुए इन चारों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें ढांढस बंधाने में ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। सोहनलाल ही परिवार के एकमात्र मुख्य कमाऊ सदस्य थे, ऐसे में उनके जाने के बाद अब इन चारों बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य को लेकर परिवार के सामने गहरा आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है।

शव के पैतृक गांव बल्दरखा पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सोहनलाल के अंतिम दर्शनों के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद बल्दरखा के स्थानीय मोक्षधाम में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर आंख नम नजर आई और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments