टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक में दिया सहभागिता और सहयोग बढ़ाने पर जोर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर सेक्टर 5 से 9 एरिया ग्रुप की बैठक सेक्टर 8, कान नगर स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सिटी एडमिन के.के. शर्मा, पिन कोड एडमिन अनिल गुप्ता, सेक्टर 11 से 14 के एरिया एडमिन कपूर चंद जैन और एरिया एडमिन नरेंद्र माथुर एवं सुदर्शन पूरी गोस्वामी सहित 20 सदस्यों ने भाग लिया। एरिया एडमिन नरेन्द्र माथुर ने बताया कि ग्रुप में 50 सदस्य हैं और सभी की प्रोफाइल पूर्ण हैं। बैठक में टाइम बैंक की गतिविधियों और एरिया ग्रुप की उपयोगिता पर चर्चा की गई। 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. विमल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश  बुजुर्गों में अनिद्रा  की समस्या रहती है तथा कतिपय दवा या नशे की सहायता लेते हैं जिसके उनके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ते है। डॉ शर्मा ने बताया उसके निवारण हेतु नियमित दिनचर्या, पर्याप्त शारीरिक सक्रियता, तनाव में कमी और स्वस्थ जीवनशैली अच्छी नींद के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विशेष रूप से त्वरित एवं सम्पूर्ण निद्रा के लिए स्व-सम्मोहन (Self-Hypnosis) की सरल तकनीक  से सभी को अवगत कराया ।

आज के प्रमुख निर्णय :- 

- बैठकों में सदस्यों की नियमित सहभागिता बढ़ाने और आपसी संवाद मजबूत करने पर जोर।

- अगली बैठक निखलेश्वर पार्क, सेक्टर 9-सी, हिरण मगरी में आयोजित करने का निर्णय।

- नरेंद्र माथुर ने आगामी ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी।

- छह नए सदस्यों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।

समापन पर एरिया एडमिन सुदर्शन पुरी गोस्वामी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बैठक की व्यवस्था के लिए चंद्रशेखर भारती को धन्यवाद दिया। बैठक का समापन चाय-नाश्ते के साथ हुआ। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे टाइम बैंक की गतिविधियों को सक्रिय बनाकर आपसी विश्वास, सहयोग और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करेंगें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments