बराला हॉस्पिटल में हुआ फिजियोथेरेपी विभाग का आधुनिक टेक्नोलॉजी का विस्तार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बराला हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में पहले से संचालित फिजियोथेरेपी विभाग को आधुनिक मशीनों एवं रोबोटिक फिजियोथेरेपी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इस आधुनिक विभाग का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को मेट्रो सिटी जैसी उन्नत फिजियोथेरेपी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराना है।


इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रवण बराला, डॉ. हनुमान बराला सहित सभी डॉक्टर्स, स्टाफ एवं मरीजों के परिजनों ने फिजियोथेरेपी विभाग की एचओडी डॉ. सुनीता चोपड़ा को माला एवं साफा पहनाकर बधाई दी।

बराला हॉस्पिटल क्षेत्र का एकमात्र ट्रॉमा सेंटर है, जहां प्रतिदिन न्यूरो, स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक समस्याओं से संबंधित मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे मरीजों के लिए आधुनिक फिजियोथेरेपी सुविधाएं उनकी रिकवरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हॉस्पिटल में ब्रेन एवं स्पाइन संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं ऑर्थोपेडिक विभाग में टोटल नी रिप्लेसमेंट, हिप रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी, ACL रिकंस्ट्रक्शन (घुटने के लिगामेंट की सर्जरी) एवं शोल्डर रिप्लेसमेंट जैसी उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इन उपचारों एवं सर्जरी के बाद मरीजों की रिकवरी को बेहतर बनाने में फिजियोथेरेपी का विशेष महत्व है। विशेष रूप से ACL रिकंस्ट्रक्शन, जॉइंट रिप्लेसमेंट तथा न्यूरो एवं स्पाइन संबंधी उपचार के बाद व्यवस्थित फिजियोथेरेपी मरीजों को घुटने की गतिशीलता, मांसपेशियों की ताकत और शारीरिक कार्यक्षमता दोबारा हासिल करने में मदद करती है।

विभाग के आधुनिकीकरण से स्पाइन, हिप एवं जॉइंट संबंधी समस्याओं, सर्वाइकल की परेशानी तथा सर्जरी के बाद रिकवरी की जरूरत वाले मरीजों को आधुनिक मशीनों एवं रोबोटिक फिजियोथेरेपी तकनीक के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही विभाग में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की फिजियोथेरेपी पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सुरक्षित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों में मार्गदर्शन मिलेगा, जबकि बच्चों को उनकी उम्र एवं जरूरत के अनुसार शारीरिक विकास, मूवमेंट और मोटर स्किल्स से संबंधित फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस आधुनिकीकरण से चौमूं एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को आधुनिक फिजियोथेरेपी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गयी हैं। यह पहल मरीजों की बेहतर रिकवरी, शारीरिक क्षमता में सुधार और दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments