चौमूं के टोकस मेडिसिटी हॉस्पिटल में हुआ नि:शुल्क ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

-3 बेड से शुरू हुआ सफर 300 बेड के मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में बदला

-कैंसर मरीजों के लिए जल्द शुरू होगी पेट-सिटी स्कैन सुविधा

-आपातकालीन सेवाओं के लिए बनेगा हेलीपैड 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के एनएच 52 स्थित टोकस मेडिसिटी हॉस्पिटल में आज नि:शुल्क ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ हुआ | इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न प्रमुख विभागों के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को परामर्श व चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। नि:शुल्क परामर्श पाने के लिए पहले ही दिन बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे।

आज शुरू हुई इस नि:शुल्क ओपीडी में जनरल मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल सर्जरी, गाइनेकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स तथा न्यूरो सर्जरी जैसे मुख्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

हॉस्पिटल निदेशक डॉक्टर अशोक टोकस ने बताया कि "यह क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास और सहयोग ही है कि मात्र 3 बेड की क्षमता से शुरू हुआ हमारा यह संस्थान आज 300 बेड के अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का रूप ले चुका है। हमारा एकमात्र उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके अपने शहर में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।"

अस्पताल में आधुनिक मशीनों और चिकित्सा पद्धति द्वारा मरीजों का इलाज किफ़ायती दर पर किया जाएगा | नि:शुल्क ओपीडी परामर्श के साथ-साथ लैब व अन्य चिकित्सीय जांचों पर भी विशेष छूट प्रदान की जा रही है। कैंसर रोगियों को बेहतर और त्वरित निदान की सुविधा देने के लिए अस्पताल में बहुत जल्द 'पेट-सिटी' (PET-CT) स्कैन की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। गंभीर एवं आपातकालीन स्थितियों में दूर-दराज के क्षेत्रों से मरीजों को एयर एम्बुलेंस से लाने या स्थानांतरित करने हेतु अस्पताल परिसर में हेलीपैड का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। टोकस मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को केवल बेहतर, सुलभ और मानवतावादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे किसी भी नागरिक को इलाज के अभाव में परेशान न होना पड़े।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चौमूं शहर के राधास्वामी बाग स्थित टोकस गैस्ट्रो हॉस्पिटल की शुरुआत 10 साल पहले की गई थी | पिछले एक दशक में अस्पताल ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। अस्पताल में अब तक 20 हजार  से अधिक कीमोथेरेपी ,55 हजार से अधिक एंडोस्कोपी, 36 हजार डे-केयर प्रक्रियाएं और 3.5 लाख से अधिक मरीजों को ओपीडी परामर्श सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments