गायत्री मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान में शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान का समापन नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञागीत से किया गया। महायज्ञ में उपस्थित साधकगणों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों ने लोकमंगल, विश्व कल्याण और जनकल्याण की कामना के साथ गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां अर्पित कीं।


कार्यक्रम में मंदिर जीर्णोद्धार में सहयोग देने पर एडवोकेट सुनील उप्पल का धर्मपत्नी सहित दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं सिद्धि अग्रवाल का जन्मदिवस भी मनाया गया।

ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने नवरात्रि पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि नवरात्रि आत्मशुद्धि, आत्मसंयम, साधना और आत्मबल जागृत करने का विशेष अवसर है। नौ दिनों तक नियमित जप, ध्यान एवं उपासना करने से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सदाचार की भावना विकसित होती है। मां दुर्गा की आराधना व्यक्ति को शक्ति, साहस और विवेक के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि साधना के माध्यम से व्यक्ति अपनी नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर कर सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक आयोजन व्यक्तिगत जीवन में संस्कारों के विकास के साथ समाज में सद्भाव एवं लोकमंगल की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने सभी भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और सामूहिक सहभागिता से ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों में योगदान देने वाले सभी सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह बीजावत , रामधन टाक, सांवरमल अग्रवाल, दीनदयाल पारिक, रतन बाबू स्वामी, अमित अग्रवाल , रमाकांत मोदी, नरेश जिंदल, पवन कुमार माहेश्वरी, जगदीश शर्मा, मालचंद बुनकर, सालीगराम अग्रवाल, मनोहर गुप्ता,कजोड़मल कुमावत, मदन विजय, रामबाबू सैन, बाबूलाल जांगिड़, जितेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश विजयवर्गीय, दिनेश खेमावाला, पिंकी अग्रवाल,अमृता कुमावत, प्रियंका सैनी, प्रिया सैनी, भवानी सिंह,परिव्राजक दयाराम राजपाल तथा गायत्री प्रज्ञापीठ के कार्यकर्ता रमेश राजपाल सहित अनेक साधकगण, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069`

Post a Comment

0 Comments