नव मतदाता पंजीकरण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक हुए महाविद्यालय के विद्यार्थी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कालाडेरा / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC 2.0) के तत्वावधान में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता पंजीकरण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयोजक डॉ. अनिल यादव ने विद्यार्थियों को नव मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ईसीआईनेट(ECINET) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाते हुए फार्म नंबर-6 के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को विवेचित किया। साथ ही, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया तथा संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. गिरधारीलाल मीणा ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के दायित्वों एवं भूमिका को रेखांकित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची के अद्यतन तथा पंजीकरण संबंधी कार्यों में बीएलओ की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. राजेन्द्र गोलाडा ने किया।  व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें

Post a Comment

0 Comments