नशामुक्त समाज ही सर्वांगीण विकास का आधार है विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कालाडेरा / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह के मार्गदर्शन में नई किरण : नशा-मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में ‘नशामुक्त समाज ही सर्वांगीण विकास का आधार है’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पोस्टरों में नशे के दुष्परिणामों को रेखांकित करते हुए नशामुक्त जीवन, स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने इस संदेश को प्रमुखता से उजागर किया कि स्वस्थ, सशक्त और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति आवश्यक है। 

प्रतियोगिता में मुस्कान कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अलकेश प्रजापत एवं रितिका सबल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। विशाल मीणा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. रेखा बिश्नोई एवं डॉ. शशिकला गौरा शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय की समझ तथा संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर पोस्टरों का मूल्यांकन किया। 

प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता विकसित करना, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ ही जनजागरण के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें

Post a Comment

0 Comments