कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी 16 एवं 17 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल द्वादश कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ, चौमूं नगर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र, रावण गेट, सुभाष सर्किल, चौमूं में आयोजित की गई।

बैठक में भाग प्रमुखों एवं वार्ड प्रमुखों को उनके क्षेत्रवार रसीद पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। साथ ही प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर संघ के व्यवस्थापक डॉ. रमेश देवंदा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण, उत्साह एवं पूरी शक्ति के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें, ताकि इस वर्ष की विशाल कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक एवं सफल बन सके। उन्होंने सभी से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में यात्रा की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस अवसर पर बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ की द्वादश कावड़ यात्रा के संयोजक प्रतीक शर्मा, मालेश्वरनाथ संयोजक डॉ. प्रवीण सैनी, महिला प्रमुख कान्ता गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूरण सैनी, व्यवस्थापक ओम प्रकाश कुमावत, श्याम विजय शर्मा, अमृता कुमावत, संरक्षक केदार छीपा, दीपिका पारीक, राजेन्द्र गुलिया, यज्ञदत्त सर्राफ, अशोक कुमावत, सागर सैनी, कमलेश सैनी, अविनाश सैनी, अशोक पारीक, जितेन्द्र कुमावत, अटल मेठी, तुषार सैनी, मोहन सैनी, गुन्नु पारीक, अशोक जांगीड़, ओम प्रकाश सोनी, रितेश योगी, अनमोल सैनी, नीलम छीपा, मधू छीपा, मंजू पारीक, किरण शर्मा, पूनम विजय सहित संघ के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, भाग प्रमुख, वार्ड प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments