राजस्थान की संस्कृति को समर्पित रहा ग्लैम ऑफ बॉलीवुड-सीजन 2, विजेताओं को मिलेगा फिल्मी गीत में अवसर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को समर्पित “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड-सीजन 2” का भव्य आयोजन जवाहर कला केंद्र के सहयोग से रंगायन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आम फैशन शो से अलग हटकर राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश की वंदना से हुआ। इसके बाद राजस्थान के प्रसिद्ध मांड गायकों ने अपनी लोकधुनों से समां बांध दिया। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में अमेरिका में रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली इनाया खान का विशेष सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में मिस रितुराज राठौर पाली ने “मिस ग्लैम ऑफ बॉलीवुड-सीजन 2”, अभिमन्यु राजपुरोहित देसूरी ने “मिस्टर ग्लैम ऑफ बॉलीवुड-सीजन 2” और जया शर्मा जयपुर ने “मिसेज ग्लैम ऑफ बॉलीवुड-सीजन 2” का खिताब अपने नाम किया। निर्णायक मंडल में सुरेश मुद्गल, मिताली सोनी, सारा इस्माइल और एडवोकेट आशिमा खान रही |

इस अवसर पर एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की ओर से घोषणा की गई कि तीनों विजेताओं को राजस्थान की आन-बान-शान पर आधारित आगामी गीत में लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इस विशेष गीत का आधिकारिक पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

पोस्टर का लोकार्पण शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति बसंत जैन, डॉ. हेमंत छललानी,अमित शर्मा लियो और सुधीर माथुर के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम की मेंटर पूनम खंगारोत रहीं, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

आयोजक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि यह आयोजन जवाहर कला केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य केवल फैशन तक सीमित नहीं बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और पारंपरिक वेशभूषा को नई पीढ़ी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे मंचों की आवश्यकता है, जो युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करने और उससे जुड़े रहने की प्रेरणा दें। 

पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड” केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, प्रतिभा और गौरव को नई पहचान दिलाने वाला एक सशक्त मंच है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments