चौमूं में 2 अगस्त को होगी आदिवासी मीना महिला चौपाल, पीले चावल बांटकर दिया गया न्योता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)आदिवासी मीना समाज की महिलाओं को एकजुट करने और स्वास्थ्य-शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 2 अगस्त को चौमू बाईपास स्थित आदिवासी मीना भवन में विशाल "आदिवासी मीना महिला चौपाल" का आयोजन किया जाएगा। 

इस आयोजन के लिए शुक्रवार को चौमूं, भोपास, डोलाकाबास, टाकरड़ा सहित आसपास के गांवों में महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटकर महिलाओं को न्योता दिया।

महिला संघ की प्रदेशाध्यक्ष मंजू जेफ़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित्रा भगोट एवं प्रदेश संगठन सचिव ममता मीना ने महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। ग्रामीण महिलाओं ने आत्मीय स्वागत करते हुए महिला चौपाल में बड़ी संख्या में शामिल होने का भरोसा दिलाया।

संघ के अनुसार इसी दिन से विश्व आदिवासी सप्ताह की शुरुआत भी होगी। चौपाल में विशेष सत्र रखे गए हैं जिनमें महिला चिकित्सक एवं विशेषज्ञ मासिक धर्म, प्री-मेनोपॉज, पोस्ट-मेनोपॉज एवं सामान्य महिला स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन देंगी।

इसके साथ ही चौमूं तहसील की उन बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

जनसंपर्क अभियान में तोफानराम मीना, सीमा मीना, संतोष मीना, विमला मीना, किरण मीना, पूजा मीना, सी.एम. मीना, रामदेवी, सजना देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला मीना, खामोश मीना, रेखा मीना, सुमन मीना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संघ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर मंच मिलेगा और समाज में जागरूकता बढ़ेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments