सलिला संस्था के समारोह में दस पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सलिला संस्था, सलूम्बर के तत्वावधान में विज्ञान समिति सभागार, उदयपुर में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में पाँच रचनाकारों की दस पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। संचालन प्रकाश तातेड़ ने किया।

समारोह का केंद्रीय विषय "कहानी से संस्कार, संस्कार से जीवन" रहा। इस अवसर पर बीज वक्तव्य देते हुए वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. विमला भंडारी ने कहा कि कहानी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की सशक्त पाठशाला है। कहानी बालमन को संवेदनशील बनाती है तथा जीवन मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

समारोह में डॉ. विमला भंडारी की 'हँसने वाला झूला', प्रकाश तातेड़ की 'रेनबो टापू पर पिकनिक', सपना जैन 'संजू' की 'सचमुच का परी देश', उषा सोमानी की 'पहिया ग्रह' एवं 'जीतने की शर्त' सहित डॉ. संजीव कुमार की पाँच पुस्तकों  प्रिय पालतू जानवर, पक्षियों का संसार, भारत के राष्ट्रपति, सुबह के उजाले से, फूलों की दुनिया का लोकार्पण किया गया। विद्वानों ने पुस्तकों की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि बाल साहित्य बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने डॉ. विमला भंडारी के बाल साहित्य को संवेदनशील एवं बालमन के निकट बताते हुए कहा कि कविता और कहानी समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी पुस्तकों से जोड़ने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजू चतुर्वेदी ने कहा कि साहित्य की सार्थकता उसके उद्देश्यपूर्ण सृजन में है तथा साहित्यिक संस्थाओं की सक्रियता साहित्य के विकास के लिए आवश्यक है। अध्यक्ष कुमुद वर्मा ने 'हँसने वाला झूला' की चर्चा करते हुए कहा कि चित्रों से सुसज्जित यह पुस्तक बालकों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और नैतिक बोध को समृद्ध करती है।

दिनेश पंचाल, डॉ. गोपाल 'राजगोपाल', श्याम मठपाल तथा मधु माहेश्वरी ने विभिन्न पुस्तकों का परिचय देते हुए उनकी रचनात्मक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंडिया नेट बुक्स, दिल्ली की प्रकाशक मनोरमा का सम्मान किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी किरण बाला जीनगर तथा युगधारा परिवार ने डॉ. विमला भंडारी, प्रकाश तातेड़ एवं सपना जैन संजू का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। 

इस कार्यक्रम में नगर के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे उनमें लोकेश चौबीसा, कुसुम भारद्वाज, प्रो विमल शर्मा, पुरुषोत्तम शाकद्वीपी, अशोक मंथन, संजय गुप्ता देवेश, मनोहर डेंबला, पुष्पा कलाल, घनश्याम आर्य, मनमोहन मधुकर, पुष्कर गुप्तेश्वर के नाम उल्लेखनीय है। अंत में चंद्रप्रकाश मंत्री ने सभी अतिथियों, रचनाकारों एवं साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments