पलसाना में 27 जुलाई से आयोजित होगा जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के वार्षिक कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा व सीओ गाइड आचू मीणा ने बताया की स्थानीय संघ पलसाना के अंतर्गत आने वाले 49 स्काउट एवं 36 गाइड सहित 85 स्काउट गाइड का चयन राज्यपाल अवार्ड प्रशिक्षण के लिए हुआ। जिनमें साधना डिफेंस एकेडमी डूकिया के 12 स्काउट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के 11, तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना के 10 स्काउट व 22 गाइड, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजी साहब की ढाणी के 5 स्काउट, गुरुकुल शिक्षण संस्थान सुंदरपुरा के 5 स्काउट, सरस्वती विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना के 5 स्काउट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा 1 स्काउट, स्थानीय संघ खाटूश्यामजी के अन्तर्गत आने वाले 49 स्काउट एवं 24 गाइड सहित 73 का चयन राज्य पुरस्कार अवार्ड प्रशिक्षण के लिए हुआ जिनमें सुबोध पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी के 12 स्काउट एवं 9 गाइड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींगपुर के 10 स्काउट, रेनबो शिक्षण संस्थान खाटूश्याम जी के 10 स्काउट, श्री श्याम विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी के 10 स्काउट एवं 2 गाइड, शुभम पब्लिक स्कूल खाटूश्यामजी के 3 स्काउट, जया पब्लिक खाटूश्याम जी के 2 स्काउट एवं 4 गाइड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडपुर के 2 स्काउट एवं 3 गाइड, आदर्श पब्लिक स्कूल नाडा चारणवास की 5 गाइड, आनंदी देवी ओपन टीम की 1 गाइड, तथा स्थानीय संघ रींगस के अंतर्गत आने वाले 55 स्काउट एवं 8 गाइड सहित 63 का चयन राज्य पुरस्कार अवार्ड प्रशिक्षण के लिए हुआ। 

जिनमें टैगोर पब्लिक स्कूल बावड़ी के 14 स्काउट, के ग्लोबल पब्लिक स्कूल लखनी के आर्ट स्काउट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी के 8 स्काउट एवं 6 गाइड, वेदांता गुरुकुल पब्लिक स्कूल रींगस के 7 स्काउट एवं 1 गाइड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं पुरोहितान के 5 स्काउट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया के 4 स्काउट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आभावास के 4 स्काउट, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय संतोषपुरा  के 3 स्काउट,आर्यन मॉडर्न पब्लिक स्कूल रींगस के 2 स्काउट,सेंट्रल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल रींगस की 1 गाइड सहित कुल 221 स्काउट गाइड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी भदालान के सामने प्रशिक्षण केन्द्र भदालाकीढाणी, पलसाना में आयोजित होने वाले शिविर में भाग लेंगे।

जिला मुख्यालय सीकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर में जिले के पलसाना, खाटूश्यामजी ,रींगस व दांतारामगढ स्थानीय संघ से जुड़े स्काउट एवं गाइड भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान राज्य पुरस्कार की तैयारी, स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियां, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, दिशा ज्ञान,गांठें, टेंट निर्माण, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

शिविर में भाग लेने वाले सभी स्काउट-गाइड को निर्धारित गणवेश एवं आवश्यक सामग्री के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता तथा टीम भावना का विकास करना है। जिला मुख्यालय ने संबंधित संस्था प्रधानों एवं स्काउट-गाइड प्रभारी अधिकारियों से निर्धारित तिथि पर प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन किया जा सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments