राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट में मनाया योग दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) वल्लभनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट में अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीठालाल लोहार ने की। 

कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व सरपंच भेरूलाल जाट तथा विशिष्ट अतिथि गोवर्धन लाल तेली रहे। मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 

योग सत्र में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के संभाग सचिव मदनलाल वर्मा ने सूर्यनमस्कार, तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। प्राणायाम, ध्यान, भ्रामरी, कपालभाति, भुजंगासन, ताड़ासन, मयूरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। 

इस अवसर पर मीठालाल लोहार ने योग को शारीरिक और मानसिक विकास और स्वस्थ जीवन शैली के लिए महत्त्वपूर्ण और अनिवार्य रूप से नियमित करने पर बल दिया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसके लिए हमे नियमित योग करना चाहिए |

योग प्रभारी मदनलाल वर्मा ने योग तथा प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योगासनों की दैनिक जीवन में उपयोगिता के महत्त्व को बताया । कार्यक्रम के अंत में निर्भीक होकर मतदान करने की सामूहिक रूप से शपथ दिलवाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के रामलाल पुष्करणा, भगवती लाल सालवी, अनीता डांगी, शरीफ मोहब्बद, सुरेश जाट, रतन लाल गुर्जर, विक्रम आसरमा , ग्राम पंचायत सहायक सचिव कैलाश चंद्र प्रजापत, प्राध्यापक रा.उ.मा.वि.वल्लभनगर ताराचंद डांगी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के राहुल सालवी, शिवलाल जणवा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुर्डिया के कन्हैया लाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर, नरेश तेली, डूंगचंद भील, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments