हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

रतननगर (संस्कार सृजन) स्वस्थ आयु के लिए योग की थीम पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कस्बे में हर्षोल्लास से मनाया गया। न्यू हीरोज खेलकूद एवं सांस्कृतिक संस्थान के वालीबाल खेल स्टेडियम में न्यू हीरोज खेलकूद एव सांस्कृतिक संस्थान रतननगर एव भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य एवं स्वस्थ समाज बनाने में अपना योगदान देने के लिए योगाभ्यास किया गया।

योगाचार्य डॉ शंकरलाल कटारिया के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास हुआ। कस्बे के सेंकड़ो की संख्या में समाजसेवी, गणमान्यजन, योग प्रेमी, महिलाओं व छात्र-छात्राओं एवं  क्लब के खिलाड़ियों तथा रतननगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षणार्थियों ने योगा मेट पर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओउम का उच्चारण व प्रार्थना के साथ हुआ।

इसके बाद योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर योगाभ्यास शुरू हुआ, शिथलिकरण के अभ्यास एवं खड़े होकर व बैठकर किए जाने वाले आसन तथा पेट एवं पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास किया गया। 

खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अ‌र्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन के बाद बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध-उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन व वक्रासन के बाद पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन, शलभासन तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अ‌र्द्धहलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन का अभ्यास करके कपालभाति, नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी आदि प्राणायाम एवं शांभवी मुद्रा में ध्यान का अभ्यास करवाया। इसके बाद संकल्प करने के बाद शांति पाठ करके कार्यक्रम का समापन किया गया।

सभी योग साधकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन जीने के लिए इसे नियमित करके पूरे वर्ष निरंतर चालु रखने का संकल्प लिया। तथा वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के लिए स्टेडियम में पौधे लगाए गए।न्यू हीरोज खेलकूद एवं सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप हीरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments