गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 89 का हुआ पंजीयन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) समाज में पुनर्विवाह को सम्मानजनक अवसर देने, जीवन में नई शुरुआत के लिए सहयोगी वातावरण बनाने तथा विवाह इच्छुक एकल महिला - पुरुषों को परिचय का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का पुनः परिणय परिचय सम्मेलन शनिवार को राजस्थान साहित्य अकादमी, सेक्टर-4, उदयपुर में आयोजित किया गया। महर्षि गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री सांदीपनी ऋषि सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 9 बजे से सायं 2 बजे तक आयोजित इस सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र से प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्वलन आयोजक समिति के अध्यक्ष शिव रतन तिवारी , संदीपनी ऋषि सेवा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर पंचोली, आयोजक समिति के सचिव भंवरलाल पानेरी, कार्यक्रम संचालक डॉक्टर जयराज आचार्य, कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर जेपी शर्मा एवं गोपाल व्यास के द्वारा किया गया |


मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के लिए कुल 89 पंजीयन हुए, जिनमें 56 प्रतिभागी उपस्थित रहे। सम्मेलन में विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं विवाह की सामान्य आयु सीमा पार कर चुके विवाह इच्छुक महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि सभी प्रतिभागी रोजगार एवं आर्थिक रूप से सक्षम थे तथा अधिकांश उच्च शिक्षित थे।

सम्मेलन अध्यक्ष शिव रतन तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में आयोजन की सामाजिक आवश्यकता एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मंच जीवन में नई शुरुआत करने के इच्छुक लोगों के लिए विश्वास, संवाद एवं सहयोग का अवसर प्रदान करते हैं।

सम्मेलन की परिचय प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए डॉ. जय राज आचार्य ने प्रत्येक प्रतिभागी को अपना परिचय देने के लिए ढाई मिनट का समय निर्धारित किया तथा उनके बायोडाटा को वृहद एल ई डी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। इससे उपस्थित लोगों को एक-दूसरे की जानकारी सहज रूप से प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर राकेश जोशी एवं ललित पानेरी ने भी संबोधित करते हुए समाज में ऐसे आयोजनों की निरंतरता, सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप वर्षभर सक्रिय रहेगा। इसमें नए बायोडाटा निरंतर जोड़े जाएंगे और परिचय सूची की पीडीएफ नियमित रूप से अपडेट की जाती रहेगी, ताकि विवाह इच्छुक लोगों को वर्षभर संपर्क एवं परिचय का अवसर उपलब्ध हो सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य एक दिवसीय आयोजन को सतत सामाजिक संपर्क मंच में परिवर्तित करना है। सफल जोड़ियों के लिए आगामी बसंत पंचमी पर सामूहिक परिणय आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। 

सम्मेलन में परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समय रहते कानूनी एवं सामाजिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। आभार व्यक्त करते हुए राकेश जोशी ने लीगल कमेटी को प्रभावी बनाने की बात कही, ताकि पारिवारिक विवादों का समय रहते समाधान हो सके और परिवार विघटन की स्थिति तक पहुंचने से बचें। आगामी आयोजनों में तलाक की परिस्थितियों को कम करने तथा पारिवारिक संवाद एवं समन्वय को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की भावना भी व्यक्त की गई।

पुनः परिणय परिचय सम्मेलन समाज में सम्मान, संवेदनशीलता, सामाजिक सहयोग और जीवन में नई उम्मीदों का संबल प्रदान करने वाली एक सार्थक पहल के रूप में उभरा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष राकेश जोशी, ललित  पानेरी , मनीष तिवारी ,  बालकृष्ण त्रिपाठी , सीता शर्मा, संगीता आचार्य, भंवर लाल शर्मा, डॉ. विमल शर्मा,  विनोद त्रिपाठी, रेनू शर्मा ,पुष्पा त्रिपाठी , मनीष व्यास , रमण लाल शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश, भगवती लाल पांड्या सहित समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा |


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments