अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

बालोतरा (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम दांखा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

योग प्रशिक्षक हितेश राजपुरोहित ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का एक सशक्त माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति स्वस्थ,ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। राजस्थान यूथ आइकॉन अवाड्री नरसाराम चौधरी ने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में योग मानसिक शांति,आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रहित की मंगलकामनाओं व पौधरोपण के साथ हुआ।

इस अवसर पर राजस्थान यूथ आइकॉन अवाड्री नरसाराम दाखां, धिरज देवासी LIC एजेंट,अध्यापक नारायण सिंह, बनवारी लाल मीणा, वागाराम सैन, वरिष्ठ अध्यापक माधुसिंह, वरिष्ठ अध्यापक चेलाराम, धनाराम अध्यापक, प्रेमसिंह, भगवती दाखां औषधालय, विक्रमसिंह, देवीसिंह, अमराराम, प्रहलाद, नरपतसिंह, रत्नलाल, मानवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments