चौमूं पंचायत समिति में भाजपा बोर्ड बनने पर भव्य अभिनंदन एवं जन आभार कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पंचायत समिति चौमूं में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर परिषद चौमूं के सामने भव्य अभिनंदन एवं जन आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रधान रामगोपाल मीणा, उप प्रधान माया अर्जुन यादव सहित जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दीं। ​इससे पूर्व, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नगर परिषद चौमूं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

​जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: रामलाल शर्मा

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौमूं की जनता ने दो नगर निकाय और एक पंचायत समिति में भाजपा को विजयी बनाकर 75 प्रतिशत तक अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए विजयी है और उनके सुझावों के अनुरूप सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। शर्मा ने पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और चुनाव प्रभारियों के कुशल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

​कार्यकर्ताओं के काम को मिलेगी प्राथमिकता: प्रधान रामगोपाल मीणा

मंच पर पहुंचते ही नवनिर्वाचित प्रधान रामगोपाल मीणा ने नतमस्तक होकर जनता-जनार्दन और भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पंचायत समिति चौमूं के सभी 25 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे और कार्यकर्ताओं के जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति आशीष दुसाद, उप सभापति बाबूलाल सैनी, पूर्व प्रधान रामस्वरूप यादव, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, दिनेश गोरा, अर्जुन लाल यादव, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण कुमार शर्मा, अरविंद यादव व जयप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुशीला जाट, बाबूलाल यादव, ओमप्रकाश दुसाद, सुभाष बुनकर, कैलाश यादव, राजू देवी रामलाल चोपड़ा, सांवरमल जाट, प्रकाश हाटवाल, रानू दीपेंद्र कुमावत, सोहनी देवी सीताराम मेहता, पंकज कुमार नागर, आंची देवी सुभाष यादव, संतरा मुकेश रोज, अनिल निठारवाल, संतोष मुकेश यादव, उर्मिला रमेश कुमावत, जितेंद्र कुमार शर्मा, खांगाराम यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments