राज्यपाल से मिले श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

देहरादून (संस्कार सृजन) श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.हरिशंकर नौटियाल, कुलपति डॉ.भगवन नौटियाल एवं कुलसचिव डॉ. ओम नारायण तिवारी शामिल रहे।


 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को उत्तरकाशी के दूरस्थ पर्वतीय अंचल हितानु धनारी में स्थित श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों, भावी योजनाओं तथा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न नवीन एवं नवोन्मेषी प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी, वैज्ञानिक, व्यावसायिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित हों तथा युवाओं के पलायन को रोका जा सके। 

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने विश्वविद्यालय के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के सतत विकास के लिए शिक्षा को स्थानीय संसाधनों और अर्थव्यवस्था से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती तथा पारंपरिक पर्वतीय अनाजों से तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया और कहा कि स्थानीय कृषि, पारंपरिक ज्ञान, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षा के समन्वय से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के नवाचार एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय में पधारने की सहमति भी प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ओम नारायण तिवारी की महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के कुलपति पद पर नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पर्वतीय क्षेत्र में उच्च शिक्षा, नवोन्मेष, कौशल विकास, स्थानीय संसाधनों के संरक्षण तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के विश्वविद्यालय के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेगा। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम न बनाकर स्थानीय संस्कृति, प्रकृति, जैविक कृषि, आयुर्वेद, तकनीक, कौशल और उद्यमिता से जोड़कर समग्र विकास का माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments