पलसाना में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पलसाना में नगर पालिका पलसाना के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6:00 बजे किया गया। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं योग साधकों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच रूप सिंह शेखावत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। वर्तमान समय में बढ़ती भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में योगवंशम प्राकृतिक संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा योग एवं प्राणायाम की सूक्ष्म विधाओं का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, श्वास क्रियाएं एवं ध्यान की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

शेखावत ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। योग व्यक्ति के शरीर को निरोग, मन को शांत तथा विचारों को सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है और करोड़ों लोग भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास स्वच्छता के चार घटक एवं सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।

इस अवसर पर  नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया, ललिता नारायण चौधरी कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका पलसाना, पूर्व सरपंच हरफूल राम पंवार, पूर्व सरपंच रूप सिंह शेखावत, किशन सिंह शेखावत भूतपूर्व सैनिक, कमल किशोर मीणा शारीरिक शिक्षक, लोकेन्द्र शेखावत, गोविंद, लालचंद स्वामी, राजेंद्र सिंह बाजडोलिया, सुभाष सिंह बिजारणिया शिक्षा विभाग, नगर पालिका पलसाना,आयुष चिकित्सालय, कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के कार्मिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

नगर पालिका के द्वारा सभी संभागियों को योग दिवस की टी-शर्ट दी गई। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments