नाटकवाला कला मंच द्वारा आमेर में नाटक एक चोर की आत्मकथा का हुआ प्रभावशाली मंचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री दिगम्बर जैन मंदिर कीर्ति स्तंभ नसियाँ सभागार, आमेर में विश्व योग दिवस के अवसर पर लहर डान्स ग्रुप के समर हॉबी क्लासेस के समापन समारोह में नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा व्यंग्य नाटक "एक चोर की आत्मकथा" का मंचन किया गया। 

नाटक का निर्देशन नाटकवाला कला मंच के निदेशक ओम प्रकाश सैनी ने किया। प्रसिद्ध रंगलेखक विमल कुमार द्वारा लिखित एवं दिलीप गुप्ता द्वारा नाट्य रूपांतरित इस एक घंटा बीस मिनट की प्रस्तुति ने समाज, राजनीति, भ्रष्टाचार और पाखंड पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया। 

नाटक का मूल संदेश था कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में चोरी की प्रवृत्ति से जुड़ा हुआ है और ईमानदारी का मुखौटा पहनकर अनेक प्रकार की सामाजिक, नैतिक और वैचारिक चोरी आज सामान्य होती जा रही है। नाटक की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो चोर नहीं बनना चाहता, बल्कि एक अच्छा इंसान बनकर जीवन जीना चाहता है। परिस्थितियाँ उसे चोरी की दुनिया में धकेल देती हैं और संघर्ष करते-करते वह सत्ता के शिखर तक पहुँच जाता है। 

कहानी के माध्यम से व्यवस्था, सत्ता, चुनाव, नैतिक पतन और सामाजिक विडंबनाओं पर प्रभावशाली कटाक्ष किया गया। यह प्रस्तुति नाटकवाला कला मंच द्वारा आयोजित 11 दिवसीय अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला "नाटकवाला अभिनयशाला" का समापन मंचन थी। 10 जून से 21 जून तक जवाहर कला केंद्र के मुक्ताकाशी रंगमंच पर आयोजित इस कार्यशाला में नए एवं युवा कलाकारों को अभिनय, संवाद, चरित्र निर्माण तथा नाट्य निर्माण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। 

निर्देशक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास से कम समय में भी प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति तैयार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नाटकवाला कला मंच की "घर-घर रंगमंच – हर दर रंगमंच" मुहिम का उद्देश्य नए कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा रंगमंच को जन-जन तक पहुँचाना है।

नाटक में मुख्य भूमिकाओं में निमिष दाधीच, मानवेन्द्र सिंह, सिमरन महावर, आरोही टिंकर एवं ओम प्रकाश सैनी ने अभिनय किया। मंच सहयोग में महेंद्र टिंकर, अवनी सैनी एवं युग सैनी का योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लहर डान्स ग्रुप के सत्यनारायण सैनी का विशेष सहयोग रहा। समारोह में कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान युवा मोर्चा आमेर अध्यक्ष विश्वास सैनी, गुरु सुमेर सिंह एवं जगदीश बागड़ी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।नाटकवाला कला मंच, आमेर सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं एवं सांस्कृतिक संगठनों से अपील करता है कि वे "घर-घर रंगमंच – हर दर रंगमंच" मुहिम से जुड़ें तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन के लिए तैयार नाटकों के मंचन हेतु सहयोग प्रदान करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments