विद्यासागर पाठशाला दुर्गापुरा के ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ सफल समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विद्यासागर पाठशाला, दुर्गापुरा द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर का सफल समापन श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के मध्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ताराचंद पोल्याका एवं महावीर–संतोष चाँदवाड़ परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के संस्कार शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों का बीजारोपण होता रहे तथा वे भारतीय संस्कृति एवं जैन धर्म के आदर्शों से जुड़ सकें। कार्यक्रम का मंगलाचरण कु. अविका जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पाठशाला के संरक्षक राजेंद्र काला एवं संरक्षिका पुष्पा सोगानी तथा चंदा सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में संयोजिका विमला पांड्या एवं शिखा जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पंडित अजीत शास्त्री ने किया। उन्होंने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ रंगोली, चित्रकला, नैतिक शिक्षा, प्रतिदिन मंदिर दर्शन तथा जैन धर्म के संस्कारों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रतिभा जैन द्वारा आयोजित तत्वार्थ सूत्र की कक्षाओं को बच्चों एवं अभिभावकों ने विशेष रूप से सराहा। प्रतिभागियों ने बताया कि इन कक्षाओं से उन्हें जैन दर्शन को समझने का अवसर मिला तथा आगे भी इसी प्रकार ज्ञानार्जन की प्रेरणा प्राप्त हुई।

शिविर के समापन अवसर पर आनंद एवं वर्षा अजमेरा परिवार की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। वर्षा जी अजमेरा ने भी शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर मानवी, अविका, आदेव एवं याना रहे, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शिविर में सहभागिता करने वाले सभी बच्चों को पारितोषिक प्रदान किए गए तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर के सफल संचालन एवं विशेष योगदान के लिए शिखा जैन एवं प्रतिभा जैन का सम्मान भी किया गया।

अभिभावकों की ओर से राहुल कुमार जैन, राजेंद्र जैन, सुभाष गंगवाल एवं रेखा लुहाड़िया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पाठशाला द्वारा बच्चों में संस्कार निर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

समापन समारोह में जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्वान, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यासागर पाठशाला द्वारा बच्चों में धार्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए साधुवाद व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments