उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया लघु फिल्म जहाँ रास्ते मुड़ते हैं के पोस्टर का भव्य विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कारवां कामयाबी का (के 3 फिल्मस) प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले रिश्तों की संवेदनाओं, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय भावनाओं को नई दिशा देने वाली बनी बहुचर्चित सामाजिक लघु फिल्म "जहाँ रास्ते मुड़ते हैं" का पोस्टर विमोचन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के करकमलों द्वारा गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समाज में रिश्तों के महत्व, प्रेम, विश्वास और पुनर्मिलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए गए फिल्म के विशेष प्रचार अभियान को भी प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ। 

फिल्म के पोस्टर प्रमोशन अभियान में राजस्थान की जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, निर्वतमान महापौर कुसुम यादव तथा  जयपुर ट्रैफिक इंचार्ज और प्रसिद्ध यूट्यूबर पी.के. मस्त ने अपनी शुभकामनाएँ एवं सहयोग प्रदान कर इस सामाजिक संदेश को व्यापक जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखिका, निर्देशिका एवं गीतकार ज्योत्सना कौशिक की कलम और संवेदनशील सोच से साकार हुई यह फिल्म वर्तमान समाज में बढ़ती दूरियों, संवादहीनता और टूटते पारिवारिक रिश्तों के बीच आशा की एक नई किरण प्रस्तुत करती है। फिल्म का मूल संदेश यह है कि रिश्ते अहंकार से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, समर्पण और समझदारी से जीवित रहते हैं।

फिल्म का भावपूर्ण शीर्षक गीत इसकी आत्मा है, जिसके मार्मिक बोल ज्योत्सना कौशिक ने लिखे हैं। गीत को प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक दीपक माथुर ने संगीतबद्ध किया है, जबकि राजस्थान की लोकप्रिय गायिका सुप्रिया ने अपनी मधुर एवं भावनात्मक आवाज़ से इसे विशेष ऊँचाई प्रदान की है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दीपक सोनी एवं मौली शर्मा नज़र आएंगे। वहीं मेहुल माथुर, अभिषेक शर्मा, राम सिंह शेखावत तथा रूद्र गहलोत ने अपने प्रभावशाली अभिनय से फिल्म को सशक्त बनाया है।

फिल्म के निर्माता राम नरेश गुप्ता ( चप्पू) हैं, जबकि सह-निर्माता मेहुल माथुर, सुनील कौशिक एवं मीना सोनी हैं। कथा विचार सलाहकार के रूप में दीपक सोनी का विशेष योगदान रहा है। फिल्म के छायांकन, निर्देशन सहयोग एवं सम्पादन का दायित्व हर्ष जे .कौशिक ने निभाया है, जबकि आकर्षक शीर्षक कैलिग्राफी एम.डी. सोनी द्वारा तैयार की गई है।

फिल्म "जहाँ रास्ते मुड़ते हैं" केवल एक कहानी नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों को बचाने, परिवारों को जोड़ने और प्रेम को पुनः जीवित करने का एक संवेदनशील सामाजिक अभियान है। यह फिल्म दर्शकों के मन में एक गहरा प्रश्न छोड़ जाती है— "कानून से तलाक लेना आसान हो सकता है, लेकिन क्या दो दिलों को फिर से जोड़ने का प्रयास नहीं होना चाहिए?"

इसी भावनात्मक संदेश के साथ यह फिल्म समाज में सकारात्मक सोच, पारिवारिक एकता और मानवीय रिश्तों की गरिमा को पुनर्स्थापित करने का सार्थक प्रयास कर रही है। फिल्म जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि यह लघु फिल्म अपने विषय, संवेदना और संदेश के कारण दर्शकों के हृदय में विशेष स्थान बनाएगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments