अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय में दिया योग का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आयुक्तालय, महाविद्यालय शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ एवं प्रमाणित प्रशिक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी द्वारा योगाभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल का प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में प्राणायाम एवं योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, प्रसन्नता तथा आत्मिक उन्नति की ओर अग्रसर करता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्मित आकर्षक स्मृति-चिह्न भेंट कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक दस छात्राओं के समूह में से योग के प्रति प्रशिक्षित एवं दक्ष एक छात्रा को “योग मित्र” के रूप में नामित किया जाएगा। ये योग मित्र अपनी सहपाठियों, मित्रों तथा सामाजिक परिवेश में योग के प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे और योग जागरूकता के संवर्धन में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन डॉ. निधि माथुर, नोडल अधिकारी (योग) द्वारा किया गया। उन्होंने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्वेता त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्राचीन कलात्मक शैली में तैयार प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने जीवन के प्रत्येक चरण एवं प्रत्येक परिस्थिति में योग को अपनाने तथा इसके प्रसार का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में चेतना सहल, अनीता कटारा, डॉ. राजकुमार बैरवा, डॉ. शीबा हैदर, डॉ. बचन सिंह, ममता सैनी सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवन के संकल्प के साथ हुआ |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments