बाल संस्कार शिविर के पांचवें दिन प्रशिक्षणार्थियों को खिलाएं खेल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अहिंसा, प्रेम, सेवा, शांति और बंधुत्व का भाव रखना ही सनातन संस्कार है और यह शिक्षा खेल-खेल में दी जा रही है | सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर की ओर से चलाए जा रहे बाल संस्कार शिविर में। शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों को मैदानी खेल खिलाए गए जिनमें परस्पर सहयोग की भावना, नेतृत्व क्षमता का विकास, आपसी तालमेल का भाव विकसित किया गया। 

आत्मविश्वास और साहस जागृत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर के निर्देशानुसार कालिका पेट्रोलियम टीम द्वारा आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षाविद शकुंतला माहेश्वरी द्वारा प्रेरक बाल कहानियां सुनाई गई। 

संवाद प्रभारी योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने स्मरण शक्ति बढ़ाने हेतु विशेष आसन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बौद्धिक सत्र में वेद, दर्शन और उपनिषद से परिचित करवाया। उन्होंने ईश्वर का शुद्ध स्वरूप बताते हुए प्रतिदिन ईश्वर को धन्यवाद देने और ईश्वर के गुणों का चिंतन कर आत्मिक उन्नति करने का संकल्प दिलवाया।  

कार्यक्रम अध्यक्ष धीरज वैदिक ने प्रशिक्षणार्थियों से जीवन का लक्ष्य चुनकर अखंड प्रचंड पुरुषार्थ कर सतत आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिविर संयोजक नवनीत भट्ट ने शिविर सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए। हास्य योग, जयघोष, सामूहिक शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

नवीन पीढ़ी को संस्कारवान, ईश्वर भक्त और राष्ट्रभक्त बनाने के उद्देश्य से पाइन वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 5 में चल रहे इस सप्त दिवसीय शिविर प्रातः 10 बजे तारा संस्थान द्वारा संचालित कृष्णा शर्मा आनंद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से संवाद करने के उद्देश्य से हवन, ध्यान और भजन का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments