किराएदार ने 50 साल बाद स्वेच्छा से सौंपी दुकान मालिक को चाबी, दिया ईमानदारी का परिचय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के बावड़ी गेट स्थित जाकिर आयरन स्टोर के नाम से 50 साल से एक दुकान चल रही थी, जिसका दुकान मालिक भंवर सिंह राठौड़ था | भंवर सिंह ने ही यह दुकान 1980 के आसपास इसाक लोहार को किराए पर दी थी | इसके बाद दुकान का वाद न्यायालय में भी चल रहा था, लेकिन किराएदार इसाक लोहार ने समझदारी का परिचय देते हुए लिखित राजीनामा कर के दुकान मालिक को दे दी | दुकान को इसाक लोहार के भाई और उनके बेटे सँभालते थे |

भंवर सिंह राठौड़ ने जब इसाक लोहार, शहजाद लोहार को दुकान खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने बिना किसी संकोच के दुकान खाली करके ईमानदारी का परिचय दिया और राजीनामा की कार्यवाही करके दुकान और दुकान की चाबी भंवर सिंह राठौड़ को संभाला दी |

किराएदार इसाक लुहार ने कहा कि इस्लाम धर्म में साफ-साफ लिखा है कि किसी की अमानत पर कब्जा करना हराम है और हम इस्लाम धर्म के नियम का पालन करते हैं | इसी प्रकार शहजाद लोहार ने कहा कि मैं काफी समय से ही दुकान मकान मालिक को वापस देने के लिए प्रयासरत था और आज वह दिन आ गया | किसी की अमानत पर कब्जा करना गैर इस्लाम है | इसलिए हमें हमेशा ईमान पर चलना चाहिए |

मकान मालिक भंवर सिंह राठौड़ और उनके पुत्र पूर्व पार्षद विक्रम सिंह ने किराएदार इसाक लोहार और उनके भाई इकरामुद्दीन और शहजाद लोहार सहित अन्य समाज के लोगों का स्वागत किया | माल्यार्पण करके मुंह मीठा करवाया | 

विक्रम सिंह जोधा ने इस अवसर पर कहा कि यह एक नजीर है जो पूरे भारत में जाएगी | किसी वर्ग विशेष को गलत नहीं समझना चाहिए | यह मुसलमान होकर भी एक हिंदू की दुकान खाली की, जो की एक ऐसा उदाहरण है जिससे भाईचारा भी बढ़ता है और ईमानदारी का भी परिचय दिया गया है | मैं तो यही कहूंगा किसी को भी किसी प्रकार से ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए जिसका हक है उसे लौटा देना चाहिए |

इस अवसर पर रफीक लोहार, पप्पू लोहार, कमरुद्दीन, बदरुद्दीन, नासिर, युवराज सिंह ,कनिष्क सिंह, विजय सिंह, मुकद्दर लुहार, सुरेश विजय ,मोहन नरवानी ,सिकंदर खान, एहसान खान, आलम अली, आदित्य मीणा सहित संपूर्ण व्यापार मंडल के लोग एकत्रित थे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments