पशु चारे की बढ़ती कीमतों से पशुपालक परेशान, विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, भीषण गर्मी, जल संकट एवं कमजोर मानसून के चलते पशु चारे के दामों में भारी बढ़ोतरी होने से किसानों और पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

इस गंभीर समस्या को लेकर शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर पशु चारे की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण लगाने एवं पशुपालकों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

विधायक यादव ने अपने पत्र में बताया कि प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं, जिसके कारण हरे एवं सूखे चारे की भारी कमी हो गई है। हरियाणा और पंजाब से आने वाले चारे के दाम वर्तमान में 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इससे किसानों एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर किसान खेती की बढ़ती लागत, बिजली, पेट्रोल-डीजल तथा खाद-बीज की महंगाई से पहले ही परेशान है, वहीं दूसरी ओर पशुओं के पालन-पोषण का खर्च अचानक बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

विधायक ने कहा कि  राजस्थान जैसे कृषि एवं पशुपालन प्रधान राज्य में लाखों परिवार दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन पर निर्भर हैं, लेकिन चारे की आसमान छूती कीमतों के कारण कई पशुपालक अपने पशु बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेशहित एवं किसानों-पशुपालकों की समस्याओं को गंभीरता से देखते हुए पशु चारे के बढ़ते दामों पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए, चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पशुपालकों को अनुदान अथवा विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जाए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments