जल भवन जयपुर में 20 मई से होगा कर्मचारियों का विशाल महापड़ाव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान जनता जल कर्मचारी संघ, जयपुर (संबंध भारतीय मजदूर संघ) द्वारा जनता जल योजना कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों, लगातार हो रहे आर्थिक शोषण, असुरक्षित रोजगार एवं सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ अब निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूंक दिया गया है।

संघ द्वारा स्पष्ट घोषणा की गई है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों पर तुरंत ठोस निर्णय नहीं लिया तो दिनांक 20 मई 2026 से जल भवन, जयपुर में प्रदेशव्यापी विशाल महापड़ाव, धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन शुरू किया जाएगा।

संघ ने आरोप लगाया कि जनता जल योजना कर्मचारी वर्षों से बेहद कम मानदेय और असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य करते हुए प्रदेश की पेयजल व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है।

लेकिन बार-बार चेतावनी, ज्ञापन और स्मरण पत्र देने के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। संघ ने स्पष्ट कहा कि अब कर्मचारी केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे। वर्षों से शोषण झेल रहे कर्मचारियों ने अब अपने सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई निर्णायक रूप से लड़ने का मन बना लिया है।

संघ ने चेतावनी दी कि वर्तमान समय भीषण गर्मी का है और जनता जल योजना कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि कर्मचारी आंदोलन और योजनाएं बंद करने के लिए मजबूर होते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है।

संगठन ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों के दौरान इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा और सरकार को प्रदेशभर में भारी जनआक्रोश एवं किरकिरी का सामना करना पड़ सकता है।

राजस्थान जनता जल कर्मचारी संघ, जयपुर की ओर से रामदेव रैगर प्रदेश अध्यक्ष, छोगाराम श्याम कार्यकारी अध्यक्ष ओम पुरी गोस्वामी प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अब कर्मचारी अपने हक और सम्मान की लड़ाई किसी भी कीमत पर पीछे हटकर नहीं लड़ेंगे और जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments