जेसीएस की हम साथ साथ हैं संगीत संध्या में पहली बार एक मंच पर आए 27 म्यूजिकल ग्रुप्स

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर कल्चरल सोसाइटी का कार्यक्रम हम साथ साथ हैं सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ | संस्था के 40 साल पूरे होने पर यह संगीत संध्या जयपुर के वैशाली नगर स्थित शुभ विलास होटल में आयोजित की गयी | कत्थक गुरु और वरिष्ठ अभिनेत्री ऊषा श्री ने आए हुए सभी कलाकारों को आशीर्वाद दिया | इस कार्यक्रम में एक ही मंच पर 27 ग्रुप्स के फाउंडर, डायरेक्टर और एडमिन के साथ शहर के म्यूजिक लवर्स ने भाग लिया |



जेसीएस अध्यक्ष कंचन आनंद ने बताया कि 60 गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी | जयपुर कल्चरल सोसाइटी के संरक्षक के के पारीक, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजोरा और अध्यक्ष कंचन आनंद ने सभी को माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया | टाइटल सॉन्ग "हम साथ साथ हैं" गीत को सभी ने मिलकर गाया | इस गीत पर जयपुर के होनहार सैक्सोफोन प्लेयर खालिद खान ने सैक्सोफोन बजाकर कार्यक्रम में जोश ला दिया | 15 मिनट की ये प्रस्तुति एक मिसाल बन गई | सभी ने मिलकर गाने गाए,खाना खाया | संस्था का उद्देश्य यही था कि सभी लोग एकता के साथ मिल जुलकर कार्यक्रम आयोजित करें | 


उद्घोषक योगेंद्र सिंह राजोरा ने अपनी एन्करिंग से माहौल को खुशनुमा बना दिया | JCS फेमिली के मेंबर आनंद शर्मा और मुकेश मुतरेजा ने कार्यक्रम की व्यवस्था को बनाए रखा | आख़िर में अध्यक्ष कंचन आनंद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया |


गायक कलाकारों में एनएस मेहता , नीरा राजबंशी , फतह अली, सोनिया शर्मा, मुकेश मुतरेजा, आनंद शर्मा, अभिषेक माथुर, समीर सैन, धर्मेंद्र उपाध्याय, भारत जोशी, राजीव कुमार, मोहित मोहता, प्रणव पारीक, जितेंद्र गहलोत, रुचि मोहता, विल्सन राय, रोहिणी राय, उर्मिला न्याति, एसएन न्याति, उमा श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, तुलसीदास हरपलानी, अपर्णा बाजपेई, राजेश भटनागर, अजोय कल्ला, अरुणा जैन, चंद्रकला शर्मा, शीला जांगिड़, महेश शर्मा, ब्रजेश कुलश्रेष्ठ , जगदीश सोनी, गिरिराज सिंह, प्रकाश पाठक, रामप्रकाश, ओम प्रकाश सोनी, प्रशंसा श्रीवास्तव, रीतेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रतिभा शर्मा, पंकज लीला, मुकेश गुप्ता, एमएल छाबड़ा, अनीता छाबड़ा, कमल जामवाल, रामरतन शर्मा, विजय कुमार सोनी, हंसराज राजोरिया, अरविंद शर्मा, रवींद्र शर्मा, राजकुमार चौपड़ा, पूनम चार्ल्स, नीरज नंद के नाम रहे | वहीं राजदीप सैनी की बेहतरीन फोटोग्राफी रही |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments