शुभेंदु के आदेश पर भड़के हुमायूं कबीर,मदरसों में नहीं गाएंगे वंदे मातरम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पश्चिम बंगाल (संस्कार सृजन) पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने का हुमायूं कबीर ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मदरसों में इसे नहीं गाएंगे। सरकार को ऐसे आदेश देने का अधिकार नहीं है। कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। इस पर एजेयूपी के चेयरमैन और बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने पलटवार किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाएंगे। मदरसों के मामलों में इस तरह के आदेश देने का सरकार का कोई अधिकार नहीं है।

पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाओं से पहले होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। मदरसा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अब सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य होगा। यह आदेश राज्य सरकार के अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले संस्थानों पर लागू होता है।

इससे पहले, पिछले हफ्ते बंगाल की शुभेंदु सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी स्कूलों को आदेश दिया था कि वे सुबह की सभाओं के दौरान 'वंदे मातरम' के सभी छह छंदों का गायन अनिवार्य कर दें। छात्रों को निर्देश दिया गया था कि वे रोजाना की कक्षाएं शुरू होने से पहले इस राष्ट्रीय गीत का गायन करें। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले एक पोस्ट में कहा था, "पिछले निर्देश को रद्द करते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी स्कूलों के लिए यह तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है कि वे कक्षाएं शुरू होने से पहले स्कूल की सभा या सुबह की प्रार्थना के दौरान भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन करें।"

'हमारे धर्म के खिलाफ कुछ लाइनें' :-

वहीं, इस मामले में कोलकाता खिलाफत कमेटी के प्रमुख मोहम्मद अशरफ अली कासमी ने कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि सरकार को किसी भी धर्म के आधार पर काम नहीं करना चाहिए। उसका काम नागरिकों का विकास सुनिश्चित करना और हमें रोजगार देना है। हम यह नहीं कहते कि 'वंदे मातरम' नहीं गाया जाना चाहिए, लेकिन इसे मुसलमानों पर थोपना गलत है, क्योंकि इस गीत की कुछ पंक्तियां हमारे धर्म के खिलाफ हैं... हम पश्चिम बंगाल सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह इस फैसले को वापस ले। हम बहुत साफ तौर पर कहते हैं कि हम इसी देश में रहते हैं और हम इससे प्यार करते हैं, लेकिन हम इस देश की पूजा नहीं करते। मुसलमान सिर्फ एक और एकमात्र अल्लाह की इबादत करते हैं।”

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments