बाल संस्कार शिविर में आत्म रक्षा प्रशिक्षण के साथ हुआ स्वर्ण प्राशन संस्कार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर की ओर से चलाए जा रहे बाल संस्कार शिविर के चौथे दिन गुरुवार को आत्म रक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को विषम परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करने की प्रभावी तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। यह प्रशिक्षण जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर के निर्देशानुसार कालिका पेट्रोलियम टीम द्वारा दिया जा रहा है।


आयुर्वेद विशेषज्ञ चन्द्र कला आर्या, रेखा मोगरा और शकुंतला गिलुंडिया द्वारा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धन एवं ग्रीष्म ऋतु की बीमारियों से बचाव हेतु स्वर्ण प्राशन संस्कार करवाया और अमृतधारा औषधि प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध करवाई गई। 

योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने व्यक्तित्व विकास हेतु सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, सर्वागासन, हलासन, अनुलोम-विलोम, शीतली, शीतकारी, भ्रामरी प्राणायाम और सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने दैनिक अग्निहोत्र का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मनुष्य को महान बनाने में सहायक पांच महायज्ञ ब्रह्म यज्ञ, देवयज्ञ, पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ और बलिवैश्य यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन करने का संकल्प दिलवाया। 

संस्कृत भारती चित्तौड प्रान्त के कुलदीप जोशी ने संस्कृत में गिनती, वार्ता में उपयोगी वाक्य बोलना सिखाया। शिविर संयोजक नवनीत भट्ट ने शिविर सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए। हास्य योग, जयघोष, सामूहिक शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में 35 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं जिन्हें संस्कारवान, ईश्वर भक्त और राष्ट्रभक्त बनाने के उद्देश्य से पाइन वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 5 में चल रहे इस सप्त दिवसीय शिविर का समय प्रतिदिन सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक है। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments